फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सीटीयू की 160 एसी बसों में पांच रुपये घटा किराया, 16 दिसंबर से 15 फरवरी तक रहेगा प्रभावी

Sat, 14 Dec 2024 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीटीयू की 80 इलेक्ट्रिक और 80 एसएमएल की मिडी बसों में हीटिंग सिस्टम नहीं है। सर्दियां शुरू होते ही सभी एसी बसों में एसी बंद कर दिया जाता है। इन बसों में हीटिंग सिस्टम भी नहीं है। इसलिए, हर वर्ष की तरह इस बार भी 16 दिसंबर से 15 फरवरी तक इन 160 एसी बसों में नॉन एसी बस का किराया लगेगा। 
विज्ञापन
सीटीयू की बसें - फोटो : https://chdctu.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की 160 एसी बसों में 16 दिसंबर से नॉन-एसी बस का किराया लगेगा। परिवहन विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश 15 फरवरी 2025 तक लागू रहेंगे। इसके बाद फिर एसी और नॉन-एसी बस का किराया अलग-अलग हो जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की तरफ से बताया गया कि सीटीयू की 80 इलेक्ट्रिक और 80 एसएमएल की मिडी बसों में हीटिंग सिस्टम नहीं है। सर्दियां शुरू होते ही सभी एसी बसों में एसी बंद कर दिया जाता है। इन बसों में हीटिंग सिस्टम भी नहीं है। इसलिए, हर वर्ष की तरह इस बार भी 16 दिसंबर से 15 फरवरी तक इन 160 एसी बसों में नॉन एसी बस का किराया लगेगा। 

परिवहन विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। रोजाना बसों में सफर करने वाले लोग मासिक पास बनवाते हैं। उन्हें दामों का एक होने से 200 रुपये का लाभ होगा, क्योंकि मासिक (जनरल) एसी बस का पास 900 रुपये में बनता है, जबकि नॉन-एसी बस का पास 700 रुपये में बन जाता है। सरकारी कर्मचारी, छात्रों को भी पास बनवाने में फायदा होगा। इसके अलावा रोजाना पास भी लोगों को 15 रुपये सस्ता पड़ेगा। हालांकि 15 फरवरी के बाद फिर एसी और नॉन एसी बसों का किराया अलग-अलग हो जाएगा, क्योंकि उसके बाद सीटीयू की बसों में एसी चलने लगता है।

ट्राइसिटी रूट पर वर्तमान दाम 

दूरी                                नॉन-एसी बस      एसी बस
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किलोमीटर तक                  10                15
पांच से 10 किलोमीटर तक           20               25
10 किलोमीटर से ज्यादा               25              30
(नोटः जीरकपुर, डेराबस्सी, मोहाली, खरड़ जाने वाली बसों का किराया सभी में 5 रुपये ज्यादा है)
(16 दिसंबर से 15 फरवरी तक एसी बस में भी नॉन-एसी बस का किराया लगेगा)

रोजाना के बस पास
नॉन-एसी बस - 60 (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन)
एसी बस - 75 (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन)
(16 दिसंबर से 15 फरवरी तक रोजाना के पास दोनों बसों के लिए 60 रुपये में बनेंगे)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें