फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दमदार कंटेंट से बढ़ते हैं प्रशंसक

विज्ञापन
वागीशा बहल - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सबसे तेजी से आज कोई चीज दौड़ रही है तो वह है सोशल मीडिया। यहां पर लोग अपने वीडियो व पोस्ट से रातों-रात स्टार बन जाते हैं, लेकिन इस प्लेटफार्म की एक खासियत यह भी है कि जिसकी सामग्री पर जितना दम होगा, उसके प्रशंसक उतनी तेजी से बढ़ेंगे। चंडीगढ़ में कुछ ऐसी शख्सियत हैं, जो अपने रचनात्मक कार्यों को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इससे इंस्टाग्राम पर उनके फालोअर्स की संख्या 85 हजार के पार पहुंच गई है जबकि फेसबुक पर यह आंकड़ा 23 लाख का है। ये लोग कहते हैं कि जो सामग्री आप परोस रहे हैं, वह कितनी मजबूत है। यही फालोअर्स की संख्या तय करती है। बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो सोशल मीडिया पर खुद के बनाए व्यंजन, ब्यूटी टिप्स, यात्रा वर्णन, फैशन मंत्र और फिल्म समीक्षा से जुड़े वीडियो अपलोड करते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए वह खुद ही कंटेट तैयार करते हैं। एक दिन में वह कम से कम एक वीडियो जरूर अपलोड करते हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 43 निवासी वागीशा बहल ने पंजाब विश्वविद्यालय से तीन विषयों (इतिहास, अंग्रेजी, मास कम्युनिकेशन) में परास्नातक की डिग्री ली। उसके बाद कुछ समय तक पत्रकारिता की। कुछ समय के लिए वे चंडीगढ़ जनसंपर्क कार्यालय में भी कार्यरत रहीं। उसके बाद उन्होंने आईटी सेक्टर को ज्वाइन किया। लगभग पांच साल पहले उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर वागिशा बहल के नाम से चैनल बनाए और अपने ज्ञानवर्धक वीडियो अपलोड करना शुरू किए। वे कहती हैं कि फालोअर्स की संख्या अधिक होने व कंटेट मजबूत होने पर किसी कंपनी के साथ करार होता है तो उसके प्रचार-प्रसार के लिए मेहनताना मिलता है।
वागीशा कहती हैं कि आज के समय में नई-नई जानकारियां लोगों को चाहिए, जो कभी उन्हें सुनी तो हों लेकिन देखी न हों। उन चीजों को उनके सामने प्रस्तुत करने से चैनल का भार बढ़ता है। उनके सवाल क्या हैं, उनका संतोषजनक जवाब देना भी जरूरी है। यानी चैनल के प्रति लोगों का विश्वास जीतना है। अपने चैनल की गुणवत्ता बनाए रखनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें