फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर पंजाबी गायक राज बराड़ का निधन, शोक में डूबे फैंस

Sat, 31 Dec 2016 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राज बराड़
विज्ञापन
पंजाब के प्रसिद्ध गायक राज बराड़ का आज चंडीगढ़ में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच से उनके निधन की दुखद खबर मिली।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह को राज बराड़ की तबियत अचानक खराब हुई थी। 

इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांसे ली। राज बराड अभी तकरीबन 45 साल के थे। बराड़ के निधन से पंजाबी सिनेमा जगत में शोक की लहर है। 
Trending Videos
विज्ञापन

राज बराड़
बराड़ का अंतिम संस्कार उनके गांव मल्लके में होगा। यह पंजाब के मोगा जिले में स्थित है। 

सूत्रों के मुताबिक राज बराड़ ने हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। वहीं 3 जनवरी को उनका जन्म दिन था। राज बराड़ ने अपने करियर की शुरुआत गीतकार के रुप में की थी।

कभी पंजाबी गायकी में राज बराड़ का जादू सर चढ़कर बोलता था। लेकिन इसके बाद शराब की आदत के चलते राज बराड़ की गायकी कहीं गुम हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें