अपनी पहली पंजाबी फिल्म दुश्मन लांच करने सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
कलाकाराें को सीमा में कैद नही किया जा सकता। कलाकार तो सिर्फ कला से ही प्यार करते हैं। यह कहना है बॉलीवुड केजाने माने निर्माता- निर्देशक महेश भट्ट का। जो अपनी पहली पंजाबी फिल्म ‘दुश्मन’ का ट्रेलर लांच करने सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे थे।
इस दौरान उनकेसाथ फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भी मौजूद रही। फिल्म में मुख्य भूमिका जश्न सिंह, करतार चीमा, साक्षी गुलाटी ने निभाई है। फिल्म डॉयरेक्टर शगुफ्ता रफीक और निर्माता विनय भारद्वाज ने फिल्म से जुड़ी बातें रखीं।
मूवी की लेकर शगुफ्ता रफीक ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के आम लोगों में एक-दूसरे के लिए कितना प्यार है और वह एक-दूसरे के लिए कैसा जज्बा रखते हैं इसी को दिखाने के लिए पंजाबी भाषा में दुश्मन मूवी बनाने का निर्णय लिया गया। महेश भट्ट ने कहा कि फिल्मों की कई वैरायटी है लेकिन जो सच से निकली कहानी है उस फिल्म की बात ही अलग है।