फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: प्रेमी के घर पहुंची दो बच्चों की मां, शादी की जिद पर अड़ी, घरवालों ने खूब पीटा

Mon, 28 Nov 2022 01:28 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

महिला ने कहा कि युवक के घर वाले भी युवक के साथ मिलकर उसे घर में नहीं रखना चाहते हैं। मजबूर होकर यहां आना पड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में एक महिला ने अपने प्रेमी के घर पहुंच जमकर हंगामा किया। वहीं लड़के के घरवालों ने महिला को खूब पीटा। मामला पुलिस तक पहुंच गया। महिला का आरोप है कि आरोपी लड़के ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके कारण वह अपने पति व बच्चों को छोड़कर शादी की खातिर आई है। महिला ने युवक पर शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। अब थाना भार्गव कैंप की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह इस युवक के साथ एक फैक्टरी में काम करती थी और वहीं दोनों की बातचीत शुरू हुई। इस दौरान युवक ने उससे कहा कि वह उससे प्यार करता है और अगर उसने उसके साथ शादी नहीं की तो वह मर जाएगा। इस पर वह अपने दोनों बच्चों को पति के पास छोड़कर उसके साथ एक किराये के मकान में रहने लगी। 

महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए लेकिन शादी की बात को वह हर बार टालता रहा। जब इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी तो पुलिस थाने में युवक के घरवाले शादी करवाने का वादा कर उसे घर ले आए थे। इसके बाद जब उसने युवक के घरवालों से शादी की बात की तो वह कहने लगे कि उन्होंने अपने बेटे को बेदखल कर दिया है। उनका अब कोई वास्ता नहीं है और न ही वह उनके घर में रहता है। महिला ने कहा कि युवक के घर वाले भी युवक के साथ मिलकर उसे घर में नहीं रखना चाहते हैं। मजबूर होकर यहां आना पड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें