फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार और करीबियों ने मनाई नेकचंद की छठी पुण्यतिथि, नहीं पहुंचा कोई बड़ा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रॉक गार्डन के निर्माता पद्मश्री नेकचंद की छठी पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके परिवार, करीबी दोस्तों, रॉक गार्डन के कर्मी और सैनी समाज की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उन्होंने रॉक गार्डन में उनके ऑफिस में रखी नेकचंद की मोम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। हैरानी करने वाली बात यह है कि इस दौरान प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

परिवार से नेकचंद के बेटे अनुज सैनी, पत्नी अर्चना और बेटा आहान उपस्थित रहे। वहीं नेकचंद के करीबी दोस्तों में हर्ष कुमार, आरके बेदी, विनोद शर्मा, नितिन शर्मा, विकास शर्मा भी पहुंचे। इसके साथ ही रॉक गार्डन सोसाइटी की मेंबर सेक्रेटरी मिसेज जिगना। एक्सईन उमेश, एसडीओ सतीश कुमार, जेई अभिषेक और उमेद सिंह शामिल रहे। सैनी समाज के पैट्रन प्रीतम सिंह, उपप्रधान राजबीर सिंह, प्रेस सचिव राजकुमार सैनी भी उपस्थित रहे। पुष्प अर्पित करने के बाद सभी लोग रॉक गार्डन के अंदर फेज-3 में पहुंचे। यहां पर पौधरोपण किया गया। इसके तहत कई पौधे भी लगाए गए।
प्रशासन का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा श्रद्धांजलि देने
नेकचंद की पुण्यतिथि पर उनके परिवार और करीबी जानने वाले और दोस्त ही पहुंचे। हैरान करने वाली बात है जिस नेक चंद रॉक गार्डन का निर्माण कर चंडीगढ़ का नाम विश्व में रोशन किया। उसी के शहर से प्रशासन से कोई बड़ा अधिकारी उनको श्रद्धांजलि देने के लिए वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें