फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 7.17 लाख के नकली नोट बरामद, दो और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने नकली नोट सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश कर अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से वीरवार की रात तीन को गिरफ्तार कर लिया गया था। इन आरोपियों में हरियाणा के महेंद्रगढ़ के संदीप, सहारनपुर के अब्दुल्ला व शहजाद, जम्मू के अविनाश और नई दिल्ली के सत्यम विश्वकर्मा (20) शामिल हैं। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में नकली नोट सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा कर दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 लाख 17 हजार 400 रुपये के नकली नोट, एक वाहन, टैबलेट, प्रिंटर्स, इंक और पेपर शीट बरामद की है। बरामद नोट 500, 200 और 100 रुपये के हैं। पुलिस को 19 दिसंबर को सूचना मिली थी कि राजस्थान पुलिस का वांछित अविनाश कुमार कजहेड़ी के एक पीजी में रह रहा है। पुलिस ने छापा मारकर अविनाश और उसके साथी सत्यम विश्वकर्मा को दबोच लिया। इस दौरान अविनाश के बैग से 500, 200 और 100 के नकली नोटों की शीट और नोट बरामद हुए। कमरे की तलाशी लेने पर एक लाख रुपये के नकली नोट के अलावा स्टैंपिंग फॉयल और करेंसी प्रिंटिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला। पूछताछ में सत्यम की निशानदेही पर पुलिस ने कजहेड़ी से ब्रेजा कार बरामद की। कार से 4 लाख 76 हजार 300 रुपये के नकली नोट बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें