फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों की करतूत: नकली पुलिस वाले बन फैक्टरी संचालक से 2.40 लाख की ठगी, झूठे केस में फंसाने की दी थी धमकी

Wed, 10 Aug 2022 09:37 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

मंगलवार शाम को गाड़ी पर दो युवक आए और उन्होंने बाकी के 60 हजार रुपये मांगे। इस दौरान जब उसने उनसे पूछा तो वह घबरा गए और गाड़ी समेत भाग गए। इससे उसे शक हुआ कि नकली सीआईए कर्मचारी बनकर रुपये ठगे गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में नकली सीआईए स्टाफ कर्मचारी बनकर चार लोग पहुंचे और इंटरलॉक फैक्ट्री संचालक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर दो लाख 40 हजार रुपये की ठगी की। मामले का खुलासा तब हुआ जब चार दिन बाद दोबारा युवक पहुंचे और बाकी के 60 हजार रुपये मांगने लगे। मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले का है। मामले में अब इंटरलॉक फैक्ट्री संचालक अग्रोहा निवासी प्रदीप की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप ने कहा कि उसकी गांव बड़ोपल में इंटरलॉक टाइल्स की फैक्टरी है। पांच अगस्त को उसकी फैक्टरी में गाड़ी पर सवार होकर चार लोग पहुंचे। इस दौरान वह अपने दो साथियों के साथ मौजूद था। आरोप है कि गाड़ी पर आए युवकों ने कहा कि तलाशी लेनी है और सामान बिखेर दिया और कहा कि तुझे झूठे केस में फंसाकर ले जाएंगे। 

आरोप है कि आरोपियों ने तीन लाख रुपये की डिमांड की। इसके बाद उसने डर से दो लाख 40 हजार रुपये उन्हें दे दिए और बाकी के 60 हजार रुपये नौ अगस्त को देने को कहा। मंगलवार शाम को गाड़ी पर दो युवक आए और उन्होंने बाकी के 60 हजार रुपये मांगे। इस दौरान जब उसने उनसे पूछा तो वह घबरा गए और गाड़ी समेत भाग गए। इससे उसे शक हुआ कि नकली सीआईए कर्मचारी बनकर रुपये ठगे गए हैं। इसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें