फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक फोन कॉल ने पुलिस विभाग में मचा दिया हड़कंप

Thu, 06 Aug 2015 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी से एक युवक की फोन कॉल ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी। कॉल करने वाले ने बताया कि कुछ लोग अंबाला कैंट, जालंधर और गुरदासपुर रेलवे स्टेशनों पर बम प्लांट करेंगे।
विज्ञापन


फोन करने वाला युवक खुद ही जगाधरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर रात पहुंच गया और उसने जो कुछ कहा, उसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

छह घंटे तक जीआरपी, आरपीएफ, जिला पुलिस, बम स्क्वायड की टीमें कैंट रेलवे स्टेशन और परिसर को खंगालती रहीं, लेकिन कुछ नहीं मिला। युवक से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। कैंट रेलवे स्टेशन को उड़ाने की करीब एक दर्जन बार धमकियां मिल चुकी हैं।
विज्ञापन

बताया था घटना को अंजाम देने का पूरा प्लान

युवक सुरेंद्र ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक कार में लिफ्ट ली थी। इस कार में तीन लोग सवार थे। इन लोगों ने उसे एक बैग देते हुए कहा कि इसमें बम हैं और इसे दो दिन तक अपने पास रखो, जिसके लिए सात लाख रुपये दिए जाएंगे। यदि बैग नहीं रखा तो वह और उसका परिवार मुसीबत में आ जाएगा।

उन्होंने बैग उसे थमाया और तथा एक हजार रुपये भी दिए। इसके बाद मंगलवार को तीन लोग आए और घर से बाहर बुलाया। उन्होंने बैग लिया और चले गए। सुरेंद्र ने यह भी बताया कि जब उसने बैग दिया तो तीनों बात कर रहे थे कि अंबाला कैंट, जालंधर और गुरदासपुर रेलवे स्टेशनों पर बम कार पार्किंग में लगाने हैं।

इसके बाद सुरेंद्र ने परिचित आरपीएफ कर्मी, जो अंबाला कैंट में तैनात है, को फोन कर इस बारे में बताया। कुछ देर बाद फिर सुरेंद्र ने आरपीएफ जवान को फोन कर यही बात दोहराई, जिसके बाद आरपीएफ कर्मी ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ, जिला पुलिस, बम स्क्वायड की टीमें पहुंच गईं। बाद में सुरेंद्र को भी जीआरपी ने जगाधरी से अंबाला बुला लिया गया।
विज्ञापन

युवक ने 5:37 बजे ब्लास्ट का बताया था टाइम

पूछताछ के दौरान सुरेंद्र ने बताया कि जो तीन लोग बैग में बम लेकर गए हैं, वे बता रहे थे कि इन बमों का टाइम सेट किया गया है। अंबाला में यह बम बुधवार सुबह 5:37 बजे ब्लास्ट होगा। इसी के चलते पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही और स्टेशन का हर कोने से छान मारा। करीब साढ़े छह बजे यह टीमें कैंट स्टेशन से रवाना हुईं।

एक कार पर शक, किया चेक
स्टेशन परिसर में ही एक कार खड़ी थी, जिस पर एक संस्था के चेयरमैन का बोर्ड लगा था। कार में कुछ कागजात, बैग और लैपटॉप था। जांच कर रही टीमों ने इसी कार को पूरी तरह से खोल दिया और कागजातों के आधार पर कार मालिक को फोन किया। कार मालिक ने बताया कि वह अंबाला से काफी दूर आ चुका है। कार से कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

सूचना देने वाले पर देशद्रोह का मामला दर्ज
जीआरपी एसएचओ बृजपाल सिंह राणा ने बताया कि जगाधरी के सुरेंद्र के खिलाफ देशद्रोह सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें