फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ई-चालान के नाम पर भेजी फर्जी एपीके फाइल, 5.48 लाख की कर ली ऑनलाइन शॉपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ई-चालान के नाम पर भेजी गई एक फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करना सेक्टर-44 निवासी को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर करीब 5.48 लाख रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर पुलिस स्टेशन और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


सेक्टर-44 निवासी मनदीप सिंह के अनुसार 27 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबर से संदेश आया। मैसेज में लंबित ट्रैफिक चालान का हवाला देते हुए ई-चालान नाम की एक एपीके फाइल भेजी गई थी। चालान की जानकारी देखने के लिए उन्होंने फाइल डाउनलोड कर ली लेकिन कुछ देर बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने एप्लिकेशन व मैसेज को डिलीट कर दिया।

मनदीप सिंह ने बताया कि उसी दिन शाम करीब 8:30 बजे उनके मोबाइल फोन पर विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से कई ओटीपी संदेश आने लगे। इससे उन्हें संदेह हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। रात करीब 10 बजे उन्होंने इस बारे में बेटे को जानकारी दी। बेटे ने मोबाइल की नोटिफिकेशन हिस्ट्री चेक कर संदिग्ध एप्लिकेशन को पूरी तरह हटा दिया, जिसके बाद आगे कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ। हालांकि तब तक साइबर ठग उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर ऑनलाइन खरीदारी कर चुके थे। आरोपियों ने फ्लिपकार्ट से आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 4,53,905 रुपये और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 94,841 रुपये की खरीदारी कर ली।
विज्ञापन


पीड़ित ने तुरंत दोनों क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवाकर आईसीआईसीआई बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर केयर को सूचना दी। बैंकों की सलाह पर उन्होंने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित के अनुसार ठगों ने उनके फ्लिपकार्ट अकाउंट में दिल्ली के करावल नगर, दयालपुर और भजनपुरा क्षेत्रों के तीन अलग-अलग पते भी जोड़ दिए थे, जिन पर सामान की डिलीवरी करवाई जानी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें