फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वफादारी देखिए, कुत्ते ने कैसे बचाई मालिक की जान?

Fri, 07 Aug 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
ये फिल्मी किस्सा नहीं, बल्कि रियल वाकया है। कुत्ते ने वफादारी निभाते हुए अपने मालिक की जान बचा ली। कुत्ते की वफादारी दिखी हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला इलाके में सामने आया। वहां एक कुत्ते ने वफादारी दिखाते हुए अपने मालिक को छत पर जाने से रोक लिया और उसके कुछ देर बाद ही मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई।
विज्ञापन


कुत्ते को उसका मालिक छत पर लेकर जा रहा था, जबकि कुत्ता छत पर जाने की जगह वापस नींचे खींचता रहा और इस दौरान ही बिजली गिरने से मकान की दीवार टूट गई। वहीं दूसरी ओर सांपला के ईस्माइला गांव में आकाशीय बिजली गिरने से झुलसकर महिला की मौत हो गई और घर में दरार आ गई। महिला के पति की पहले मौत हो गई थी और इससे बच्चे अनाथ हो गए।

रोहतक के हकीकत नगर की गली नंबर दो में रहने वाले राजकुमार शर्मा दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग में तैनात है जो इस समय करोलबाग में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत है। वह बुधवार की शाम को अपने कुत्ते को उस समय मकान की छत पर लेकर जाने लगे, जब बारिश पड़ रही थी।
विज्ञापन


वह कुत्ते को ऊपर जाने के लिए खींच रहे थे और कुत्ता उनको वापस नीचे की ओर खींचने लगा। इस दौरान ही काफी तेज धमाका हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई और राजकुमार व परिवार के अन्य लोग घर से बाहर भाग निकले।

वहां देखा कि मकान की छत पर बिजली गिरी है, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। अगर कुत्ते को लेकर राजकुमार छत पर चले जाते तो कोई भी हादसा हो सकता था। इस तरह कुत्ते ने अपने मालिक की जान बचा ली।
Trending Videos
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत

वहीं सांपला के ईस्माइला में बुधवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहां रहने वाली महिला निर्मला पत्नी बल्लू अचानक बरसात आने के कारण छत पर सामान लेने गई थी। छत से नीचे उतरते समय तेज धमाके के साथ बिजली गिरी, जिससे महिला की झुलसकर मौत हो गई।

इससे मकान में कई जगह दरार आ गई। इस सूचना पर डीएसपी यशपाल खटाना व थाना प्रभारी वजीर सिंह रेड्डू मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि निर्मला के पति की करीब छह वर्ष पहले ही मौत हो गई थी और उसके चार बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां व दो लड़के हैं।

निर्मला एक चाय की फैक्ट्री में मजदूरी करती थी और उसके सहारे ही परिवार का गुजारा करती थी। उसने कुछ दिन पहले ही एक बेटी की शादी की थी, जिसमें पूरे गांव ने सहयोग किया था। इस कारण ही लोगों ने प्रशासन से निर्मला के परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें