फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले की अंगीठी की गैस चढ़ने से एक की मौत

Wed, 27 Jan 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी में कोयले की गैस चढ़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान पांडव सिंह के रूप में है। जबकि दूसरा रामजी पीजीआई में भर्ती है। जानकारी मुताबिक, गांव बलौंगी निवासी पांडव सिंह और रामजी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 स्थित एक ट्रैक्टर स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में काम करते थे। मंगवार देर रात सर्दी होने के कारण उन्होंने मशीन के पास सर्दी से बचने के लिए कोयले की अंगीठी जला रखी थी।

देर रात दोनों को अंगीठी की गैस चढ़ गई और बेहोश हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने पांडव सिंह को मृत घोषित कर दिया। रामजी की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


मृतक पांडव सिंह मूल रूप में बिहार के जिला मुंगेर का रहना वाला था और यहां गांव बलौंगी में अपने परिवार सहित रह रहा था। पता चला है कि वह छुट्टी वाले दिन भी काम पर आए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें