फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दो साल का प्यार, फेस देखते ही फुर्र, दो थप्पड़ भी लगाए

Mon, 05 Dec 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
फेसबुक पर दो साल का प्यार
विज्ञापन
फेसबुक पर प्यार करने वालों के लिए ये खबर एक सबक है। दो साल का प्यार कैसे फेस देखते ही फुर्र हो गया। दो थप्पड़ भी लगाए। खबर, हरियाणा के रोहतक से जुड़ी है।
विज्ञापन


बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ रही सोनीपत की छात्रा का दिल्ली की नांगलोई निवासी विशाल नाम के व्यक्ति से फेसबुक पर अफेयर चल रहा था। दो साल पहले चैटिंग से शुरू हुआ सिलसिला अब प्यार तक पहुंच चुका था। मोबाइल पर बातचीत भी होती थी।

युवती अपने प्रेमी पर मिलने के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन वह मिलने से इनकार कर रहा था। बाद में लड़की की जिद के आगे उसने मिलने के लिए हां कर दी। इसके बाद लड़की ने उसे रोहतक के एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में बुला लिया। रेस्टोरेंट पहुंचे प्रेमी विशाल का चेहरा देख युवती का प्यार गायब हो गया। वह उसे देखकर एकदम से चीख उठी।
विज्ञापन


विशाल अधेड़ उम्र का व्यक्ति था और उसकी आयु करीब 48 साल थी। वह शादीशुदा और दो बेटों का पिता था। उसका एक बेटा दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है। लड़की ने पहले तो उससे कुछ देर बातचीत की और फिर इसके बाद उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोपी को दो थप्पड़ भी लगाए। इसके बाद वहां काफी लोग जमा हो गए।

लड़की ने लोगों को पूरी कहानी बताई। लोगों ने उसे पकड़ लिया, लेकिन अधेड़ के साथ आए दोस्त ने मामला संभाल लिया। साथ ही, पुलिस बुलाने जा रही लड़की को मनाने लगा। करीब आधे घंटे के हंगामे के बाद अधेड़ ने लड़की से माफी मांगी और इसके बाद मामला निपटा। लड़की सोनीपत लौट गई।
विज्ञापन

आइडी भी बनाई हुई है फर्जी नाम से

- फोटो : Demo Pic
आइडी भी बनाई हुई है फर्जी नाम से
दरअसल, विशाल नाम से बनी आइडी भी फर्जी है। उसने फेसबुक पर खुद को दिल्ली की नांगलोई का निवासी बताया है, जबकि वह रोहतक की तेज कालोनी का रहने वाला है। उसका असली नाम भी कुछ और है। वह एक प्राइवेट कंपनी में दिल्ली में नौकरी करता है। वह रोजाना अप-डाउन करता है।

जबकि उसने फेसबुक आइडी पर लिव इन देहली लिखा हुआ है। भले ही मामला स्थानीय स्तर पर निपटा दिया गया हो, लेकिन लड़की का कहना है कि वह उसे सोनीपत की कोर्ट में घसीटेगी। हालांकि अधेड़ ने भी लड़की पर आरोप लगाए है कि उसने भी उससे कई बार रुपये मांगे।

अधेड़ का कहना है कि उसके पास वह सभी सबूत है, जब लड़की ने उससे पैसे मांगे तो उसने उसके एकाउंट में डलवाए हैं। स्टोरेंट वाले बोले कि वे तो समझे कि बाप-बेटी हैं, लेकिन मामला फेसबुक प्यार का निकला। समझौता हो गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें