फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफ बार गोलीकांडः सहदेव सलारिया की गिरफ्तारी में नाकाम क्राइम ब्रांच, अब सरेंडर का दबाव

Tue, 27 Nov 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सहदेव सलारिया
विज्ञापन
सांसद किरण खेर के करीबी सहदेव सलारिया की बर्थडे पार्टी में हुई फायरिंग के मामले में फरार पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने में अब क्राइम ब्रांच की भी सांस फूल गई है। पुलिस अधिकारी लगातार आरोपियों के परिजनों पर इस बात का प्रेशर डाल रहे हैं कि वह आरोपियों को सरेंडर करा दें लेकिन सोमवार रात तक पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी थी। सोमवार देर शाम पुलिस ने आरोपियों के करीब पहुंचने की बात कही लेकिन गिरफ्तारी के नाम पर अधिकारियों ने महज जांच जारी होने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। एसपी क्राइम ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए हम प्रयासरत हैं। वहीं, क्राइम ब्रांच बुलाकर आरोपियों के कुछ दोस्तों से भी देर रात तक पूछताछ की गई। आरोपी अर्जुन के पिता यूटी पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल कार्यरत हैं। इस कारण यूटी पुलिस के अधिकारी उन पर भी बेटे व अन्यों से सरेंडर करवाने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज से टेंपरिंग के आरोप
यूटी पुलिस पर वारदात के बाद एफ बार से जब्त की गई सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं लेकिन पुलिस विभाग ने इन आरोपों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। यहां तक की पार्टी के आयोजक सहदेव सलारिया पर कार्रवाई की बात को भी पुलिस सही नहीं ठहरा रही। पुलिस पर लगातार सहदेव सलारिया का बचाव करने के आरोप लग रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज उस समय तक की सामने आई है, जब सहदेव सलारिया ने पार्टी में बर्थडे केक काटा। उस दौरान मेयर देवेश मोदगिल और अन्य केक खाते-खिलाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद की सीसीटीवी फुटेज को बकौल पुलिस प्रिक्योर किया गया है लेकिन अभी तक वह सार्वजनिक नहीं हो सकी है।

घायल जयदीप ने किया सलारिया का बचाव
वारदात में घायल जयदीप ने सोमवार को मीडिया में एक प्रेस नोट जारी कर वारदात को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि सलारिया की पार्टी में उक्त वारदात का घटित होना एक इत्तफाक भर था। मामले में सहदेव सलारिया को बेवजह घसीटा जा रहा है और वारदात को एक राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। जयदीप ने कहा की पूरी वारदात उसकी आंखों के सामने हुई है। वारदात में सलारिया की कोई भूमिका नहीं थी। जयदीप ने कहा कि वारदात में चोटिल होने के चलते वह बीते दिनों से अब तक मीडिया को कोई स्टेटमेंट देने की हालत में नहीं था।
विज्ञापन


एक साथ सरेंडर कर सकते हैं आरोपी
वारदात के सभी पांचों आरोपी अलग-अलग सरेंडर करने या गिरफ्तारी देने के बजाय एकसाथ सरेंडर कर सकते हैं। आरोपियों के करीबियों के मुताबिक वे किसी भी दिन कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। हालांकि पुलिस का प्रयास है कि आरोपियों से क्राइम ब्रांच में सरेंडर कराया जाए लेकिन बीते दिनों मामले की जांच एक विशेष यूनिट को न देकर क्राइम ब्रांच को देने के चलते आरोपियों के सरेंडर करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उम्मीद है कि देर रात तक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाए।  
- रवि कुमार, एसपी क्राइम

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें