फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बिजली कर्मचारी तीन नवंबर को निकालेंगे रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन और पदोन्नति समेत लंबित मांगों पर प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। बिजली कर्मचारी यूनियन चंडीगढ़ प्रशासन और सीपीडीएल प्रबंधन के खिलाफ तीन नवंबर को रोष रैली करेगी। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को यूनियन पदाधिकारियों ने बैठक की। नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन और प्रबंधन एस्मा की आड़ में कर्मचारियों को प्रताड़ित कर आंदोलन दबाने की कोशिश कर रहे हैं।यूनियन ने मांग की कि निजी कंपनी में भेजे गए कर्मचारियों का सरकारी दर्जा बरकरार रखा जाए और उन्हें प्रशासन के अन्य विभागों में समायोजित किया जाए। इसके अलावा लंबित पदोन्नतियां, पेंशन, जीपीएफ, ग्रेच्युटी और अन्य वित्तीय लाभ दिए जाएं। संविदा कर्मचारियों को अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर समायोजित करने तथा पार्ट टाइम कर्मचारियों को पूर्णकालिक करने की मांग भी उठाई गई। यूनियन नेताओं ने पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान और आउटसोर्स कर्मचारियों को बोनस देने की मांग भी की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें