कबाड़ी की दुकान में अचानक ब्लास्ट हो गया और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले दोनों लोगों में एक दो साल का बच्चा है। वहीं तीन लोगों के घायल होने की खबर है। घटना पंजाब के पटियाला की है। सनौरी अड्डे के पास लक्कड़ मंडी इलाके में एक कबाड़ी की दुकान में सोमवार सुबह यह धमाका हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी एस भूपति का कहना है कि घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। जांच के बाद खुलासा होगा कि धमाका किस वजह से हुआ।