फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वैश्विक बाजार में दबदबा बढ़ाने के लिए निर्यातकों को विशेषज्ञों ने दिए अहम सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
-एईपीसी और अलीबाबा की साझेदारी में लुधियाना में आयोजित निर्यातकों की मीट में डिजिटल और एआई टूल्स पर जोर
विज्ञापन

-
लुधियाना। अपैरल एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल (एईपीसी) और अलीबाबा डॉट कॉम के सहयोग से पार्क प्लाजा होटल में निर्यातकों के लिए विशेष मीट का आयोजन किया गया। इस मीट में देश-विदेश के बाजारों पर गहरी पकड़ रखने वाले विशेषज्ञों ने भारतीय निर्यातकों को वैश्विक स्तर पर कारोबार बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।विशेषज्ञों ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में निर्यात में बढ़ोतरी हुई है, जो भारतीय निर्यातकों की विश्व बाजार की समझ और रणनीतिक क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने विदेशी बायर्स के साथ बेहतर तालमेल, प्रभावी कारोबारी बातचीत और डिजिटल टूल्स के उपयोग पर जोर दिया। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के सही इस्तेमाल से उत्पाद चयन, मांग अनुमान और ग्राहक संपर्क मजबूत किया जा सकता है। इसके साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से वैश्विक पहुंच बनाने के उपाय भी बताए गए।
एईपीसी के असिस्टेंट डायरेक्टर प्रेमी लाल ने बताया कि काउंसिल निरंतर निर्यातकों को सहयोग कर रही है और विभिन्न देशों में प्रदर्शनों के माध्यम से भारतीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतिगत अपडेट्स की जानकारी समय-समय पर निर्यातकों को उपलब्ध कराई जाती है। इस मीट से भारतीय निर्यातकों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और मेक इन इंडिया को मजबूती देने के लिए नई दिशा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीट में अल्बर्ट, रोबिन सचदेव, विनोद कुमार, उज्जवल जैन, महेंद्र कपूर, ऋषि कुमार, संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में निर्यातक मौजूद रहे और उन्होंने विशेषज्ञों से अपने सवाल-जवाब किए।
माहिरों के टिप्स
-विदेशी बायर्स के साथ बेहतर तालमेल।
-प्रभावी कारोबारी बातचीत।
-डिजिटल टूल्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का उपयोग।
-एआई के माध्यम से उत्पाद चयन और मांग अनुमान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें