फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हाईराइज इमारतों में सुरक्षा और ऊर्जा दक्षता पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तेजी से बढ़ रहे हाईराइज निर्माण के दौर में इमारतों को सुरक्षित, ऊर्जा दक्ष और तकनीक आधारित बनाने पर शनिवार को शहर में देशभर के विशेषज्ञों ने मंथन किया। इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस (आईबीसी) के चंडीगढ़ एवं हरियाणा सेंटर की ओर से सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू में आयोजित मिड-टर्म सेशन एवं राष्ट्रीय सेमिनार में इंजीनियरों, आर्किटेक्ट्स, प्लानर, कंसल्टेंट्स, शिक्षाविदों और सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चंडीगढ़ प्रशासन की सेक्रेटरी इंजीनियरिंग प्रेरणा पुरी ने कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण के बीच हाईराइज इमारतों में आधुनिक बिल्डिंग सर्विसेज की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और टिकाऊ शहरी विकास के लिए स्मार्ट तकनीक, इंटीग्रेटेड प्लानिंग और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन आवश्यक है।
सेमिनार में ग्रीन बिल्डिंग, मैकेनिकल-इलेक्ट्रिकल-प्लंबिंग (एमईपी) सिस्टम, हाईराइज भवनों में फायर सेफ्टी, बिल्डिंग मेंटेनेंस ऑटोमेशन, ऊर्जा संरक्षण और प्रिडिक्टिव मेंटेनेंस जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने तकनीकी प्रस्तुतियां दीं। कई विशेषज्ञ वर्चुअल माध्यम से भी जुड़े और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आईबीसी के संस्थापक अध्यक्ष ओ.पी. गोयल, अध्यक्ष सी. देबनाथ, उपाध्यक्ष टोली बसर, हरियाणा सेंटर के चेयरमैन एवं इंजीनियर-इन-चीफ अनिल कुमार दहिया तथा उपाध्यक्ष एवं ऑनररी सेक्रेटरी, चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा समेत कई वरिष्ठ विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें