फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदें 2017: पीयू के लिए नया साल होगा बेहतर, आर्थिक संकट भी दूर होगा

Sun, 01 Jan 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Panjab University - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नए साल में पीयू की बेहतरी के लिए पूरी यूनिवर्सिटी समर्पण के साथ मिलकर काम करेगी। हायर एजुकेशन स्तर को और बेहतर बनाने की दिशा में कोशिशें तेज होंगी। पढ़ाई करने वाले युवाओं को बेहतर रोजगार देने का प्रयास रहेगा। मौजूदा आर्थिक तंगी जल्द दूर होगी। इस मामले में पीयू अपने स्तर पर पूरी कोशिशों में जुटी है। नए साल में पीयू को कैशलेस करने का लक्ष्य रखा गया है। हॉस्टल अलॉटमेंट को ऑनलाइन करने सहित विद्यार्थियों से जुड़े कई अन्य प्रोजेक्ट को भी नए साल में पूरा करने के प्रयास होंगे। 
विज्ञापन

प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर, कुलपति पंजाब यूनिवर्सिटी 

 पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए नया साल और बेहतर होगा। देश के इस प्रीमियर इंस्टीट्यूट का आर्थिक संकट जल्द हल होगा। पीयू प्रोफेसर और कर्मचारियों की कुछ मांगों के भी पूरा होने की उम्मीद है। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन की मांग है कि पीयू प्रशासन उपचार के लिए शहर के अच्छे हॉस्पिटल को पैनल में शामिल करें। शिक्षकों की प्रमोशन और चाइल्ड केयर लीव जैसे मुद्दों को हल किया जाएगा। पेंशन को भी बजट का हिस्सा बनाने की मांग पूरी होनी चाहिए। 
प्रो. प्रौमिला पाठक, प्रेसिडेंट पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) 

उम्मीद है कि नए साल में एमएचआरडी की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा मांगा गया अतिरिक्त बजट मिल जाएगा। नए साल में स्टूडेंट्स के लिए नया गर्ल्स हॉस्टल मिलने की उम्मीद है, 500 से 600 छात्राओं को अतिरिक्त रहने की जगह कैंपस में मिल सकेगी। नए सत्र में सभी हॉस्टल ऑनलाइन करने का प्रोजेक्ट भी पूरा हो जाना चाहिए। स्टूडेंट काउंसिल में आने से पहले हमने जो भी वादे स्टूडेंट्स से किए उन्हें पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन

 निशांत कौशल, प्रेसिडेंट पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल 
Trending Videos

हेल्थ की डिमांड

डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
मेरी चंडीगढ़ प्रशासन से मांग है कि वह शहर की कुछ डिस्पेंसरियों में अलग-अलग बीमारियों के विशेषज्ञों की व्यवस्था कराएं। इससे चंडीगढ़ की जनता को काफी सहूलियत मिलेगी। पीजीआई या मेडिकल कॉलेज जाने पर मरीजों को काफी धक्के खाने पड़ते हैं।
 - गुरजसजीत सिंह, युवा समाजिक कार्यकर्ता सेक्टर-44 चंडीगढ़
 
डिस्पेंसरी में एक्स-रे, लैब खोला जाए। अस्पतालों में केमिस्ट शॉप की सुविधा हो। मनीमाजरा में सिटी स्कैन और एमआरआई की भी व्यवस्था हो।
- प्रिंस भंढुला, प्रधान बीजेपी फार्मा सेल 
विज्ञापन

लोगों की पुलिस से मांग

चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : file photo
एसएसपी ईश सिंघल का नववर्ष को लेकर संकल्प
शहर में सड़क हादसों व स्नैचिंग की वारदातों को रोकने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। रात को ओवरस्पीड के कारण ज्यादातर हादसे होते हैं। इसके लिए नाइट विजन कैमरों की खरीद प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। रात को शराबी चालकों पर नकेल कसने के लिए और एल्को सेंसर खरीदे जाएंगे। वहीं स्नैचिंग के पुराने मामलों में पकड़े गए स्नैचरों पर खास तौर से नजर रखी जाएगी। जैसा कि जांच में पाया गया है कि बाहर आने के बाद फिर से वह स्नैचिंग करने लगते हैं। वर्ष 2017 में पुलिस विभाग में 520 कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पुलिस ने 2015 में ही 520 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। लेकिन 2016 में भर्ती प्रक्रिया नहीं शुरू हो पाई थी। शहरवासियों से भी अपील व उम्मीद करते हैं कि वो भी शहर में क्राइम रोकने के लिए पुलिस की पूरी मदद करेंगे।
 
लोगों की पुलिस से मांग
सेक्टर-19 निवासी आर एल गोयल ने पुलिस से मांग की कि शहर बढ़ रहे वाहन चोरी व घरों में चोरियों को रोकने के लिए विशेष कदम उठाने चाहिए।
 मनीमाजरा व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह ने कहा कि शहर में स्नैचिंग की वारदात एक गंभीर समस्या है इसको रोकने के लिए पुलिस को कड़े कदम उठाने चाहिए। आए दिन अखबारों में महिलाओं से हो रही स्नैचिंग की खबरें आती हैं। जिससे महिलाओं में भय का माहौल बन रहा है, और अब वह अकेले बाहर निकलते हुए डरती हैं। महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं भी नहीं रुकी हैं। इसको रोकने की जरूरत है। 
 सेक्टर-40 निवासी अरुण मल्होत्रा ने पुलिस से मांग की कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। खासकर त्योहारों के समय जब सड़कों पर जाम लगते हैं उनको दूर करने के लिए काम करना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें