फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग का मास्टर प्लान, ठेकों पर कटेगी इलेक्ट्रॉनिक रसीद, शराब की अवैध बिक्री पर लगेगी लगाम

Wed, 09 Dec 2020 01:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। (फाइल फोटो)
विज्ञापन

हरियाणा में ठेकों पर शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब शराब ठेकों पर इलेक्ट्रॉनिक बिक्री रसीद कटेगी ताकि राजस्व नुकसान न हो। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 15 जनवरी 2021 तक सभी जिलों के ठेकों पर इलेक्ट्रॉनिक बिक्री रसीद कटवाना सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य में कहीं पर भी बिना अनुमति के गैर कानूनी तरीके से शराब की बिक्री को रोकने के लिए आबकारी अधिकारियों को समय-समय पर छापे मारने के भी निर्देश दिए हैं। रिकवरी में देरी के मामलों में जुर्माना लगाने को कहा गया है। ऐसे मामले जिनमें रिकवरी बाकी है, उनमें ठेकेदार की अटैच प्रॉपर्टी से बकाया की वसूली करें।


उन्होंने आबकारी अधिकारियों को आगामी दो तिमाही के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए और मेहनत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि होटल, रेस्तरां और बैंक्वेट हॉल आदि स्थानों पर बिना लाइसेंस फीस शराब ना परोसी जाए। उन्होंने कहा कि एक दिन के लिए दिए जाने वाले लाइसेंस की भी जांच की जाए और लाइसेंस लिए बिना शराब परोसने वालों पर कार्रवाई करें। 
विज्ञापन


राज्य में अवैध शराब की बिक्री रोकने से राजस्व में अच्छी खासी वृद्धि हुई है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के बावजूद गैरकानूनी तरीके से शराब की बिक्री को रोकने और आबकारी राजस्व में बढ़ोतरी के लिए अधिकारियों की सराहना की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा आबकारी वर्ष की पहली छमाही में आबकारी विभाग ने बीते वर्ष के मुकाबले लगभग 660 करोड़ रुपये अधिक राजस्व इकट्ठा किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें