फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय की पार्किंग में पड़ा मिला आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर का शव, आत्महत्या की आशंका

Sat, 04 May 2019 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर राजपाल की गुरुवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इंस्पेक्टर का शव शुक्रवार की सुबह जिला लघु सचिवालय के पीछे वाली पार्किंग में पड़ा मिला। पुलिस ने बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के अनुसार पारिवारिक कारणों से कुछ माह से इंस्पेक्टर परेशान चल रहा था। पुलिस सभी बातों पर ध्यान रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मोहनपुर गांव (नांगल चौधरी) निवासी राजपाल (52) आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। राजपाल गुरुवार को ड्यूटी पर आया था, लेकिन शाम को किसी कार्य से घर न जाकर जिला लघु सचिवालय के तीसरी मंजिल स्थित ऑफिस में ही रुक गया था। 
विज्ञापन


कार्यालय के चौकीदार अरविंद कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात करीब नौ बजे दोनों खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। सुबह पांच बजे राजपाल का शव जिला लघु सचिवालय के पीछे मिला।

शव मिलने की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी दीपचंद्र, महाबीर चौकी प्रभारी रणवीर समेत अन्य मौके पर पहुंचे। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव का डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया और विसरा जांच के लिए भेजा गया है।

थाना प्रभारी दीपचंद ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर राजपाल ने मोबाइल और कागजात कमरे में रखने के बाद तीसरी मंजिल छलांग लगाई होगी।

वहीं, परिजनों ने भी किसी पर हत्या का शक नहीं जताया। पूछताछ में परिजनों ने मानसिक रुप से परेशान होने की बात बताई है। इंस्पेक्टर के भाई हरि सिंह ने अपने बयान में किसी पर शक नहीं जताया है।

शाम सात बजे पत्नी और बेटे से हुई थी बात
भाई सुरेश ने बताया कि गुरुवार की शाम सात बजे राजपाल ने घर फोन किया था। पत्नी और बेटे से घर न आने की बात कही थी। बातचीत के दौरान कोई टेंशन जैसी बात सामने नहीं आई थी। राजपाल छह भाईयों में चौथे नंबर पर था। राजपाल के दो बेटे थे, जिनमें से एक बेटे की करीब तीन साल पहले घर पर मौत हो गई थी। 

दूसरे बेटे की शादी के बाद पत्नी मायके चली गई। यह मामला कोर्ट में चल रहा है। इसे लेकर भी लड़की वालों के व्यवहार से राजपाल परेशान चल रहा था। लेकिन, वह सुसाइड कर सकता है कि इस पर विश्वास नहीं हो रहा। कार्यालय के कर्मचारियों ने भी राजपाल के परेशान रहने की बात कही। लेकिन वो सुसाइड कर लेंगे इस बारे किसी ने सोचा तक नहीं था। राजपाल ने कुछ माह पहले वीआरएस लेने की भी बात कही थी। 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिखाई दिया कुछ भी

लघु सचिवालय के तीसरी मंजिल पर एनआईसी ऑफिस के बाहर एक सीसीटीवी लगा हुआ है। लेकिन, इस कैमरे की जद में पूरी गैलरी नहीं है। राजपाल के कमरे से निकलते हुए की फुटेज नहीं है। ऐसे में पूरे मामले की जानकारी पुलिस को नहीं मिल पा रही है। 

लघु सचिवालय की सुरक्षा पर सवाल
जिला लघु सचिवालय में सभी फ्लोर पर सीसीटीवी नहीं हैं। ऐसे में सचिवालय में आने जाने वाले लोगों के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती। डीसी व एसपी ऑफिस के बाहर सीसीटीवी लगे हुए हैं। सचिवालय में अंदर जाने के लिए आने से दो गेट और पीछे से भी दो गेट है। सचिवालय कैंपस में भी कैमरे नहीं है। ऐसे में भवन और पूरे कैंपस के लिए जिला प्रशासन को और सीसीटीवी लगवाने की जरूरत है।

 इंस्पेक्टर की मौत के बाद पुलिस को मामले का खुलासा करने में कठिनाई आ रही है। पुलिस को पता नहीं चल पा रहा कि राजपाल कब कमरे से निकला और कब तीसरी मंजिल से छलांग लगाई। डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि लघु सचिवालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यदि सुरक्षा के लिहाज से और जरूरत होगी तो एसपी से विचार विमर्श के बाद और कैमरे लगाएं जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें