फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्टेट जूडो चैंपियनशिप शानदार प्रदर्शन, कई खिलाड़ी बने बेस्ट प्लेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 34 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के जूडो सेंटर पर रविवार को स्टेट जूडो चैंपियनशिप का समापन हो गया। दो दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट के अंतिम दिन विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल की। इसके साथ अलग-अलग आयु वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेयर के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग में मिली गुंजियाल और नसीब बोहरा को बेस्ट प्लेयर चुना गया। कैडेट वर्ग में दिवांशी मिगलानी और संयम चौधरी ने यह खिताब अपने नाम किया। जूनियर वर्ग में नवरूप और सुबेग सिंह बेस्ट प्लेयर बने, जबकि वरिष्ठ श्रेणी में महक सिंह और हिमांशु को इस सम्मान से नवाजा गया।

इससे पहले दिन में हुए मुकाबलों में जूनियर महिला वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में सपना ने पहला, आफिया ने दूसरा और आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में आरती विजेता रहीं, वंशिका दूसरे और अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, 52 किलोग्राम भार वर्ग में महक सिंह ने पहला, मनप्रीत ने दूसरा और काजल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें युवा प्रतिभाओं से लेकर वरिष्ठ खिलाड़ियों तक सभी ने अपनी खेल कौशल का परिचय दिया। बेस्ट प्लेयर चुने गए खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सराहा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें