फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा साक्षात कृष्ण: कथाव्यास ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के प्राचीन शिव मंदिर से रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन हुआ। यह आयोजन श्री राम कृष्ण सेवा दल की ओर से श्रीमद् भागवत कथा एवं महापुराण ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष में हुआ। कलश शोभा यात्रा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी मलोया के राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय-2 के साथ लगते ग्राउंड के कथा स्थल पर पहुंच कर संपूर्ण हो गई। बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर साथ-साथ चलीं। कलश शोभायात्रा शुरू होने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना हुई। वृंदावन से आए कथा व्यास पंडित कृष्णश्री ठाकुर महाराज ने शाम को प्रवचन किए। कथा के पहले दिन कथाव्यास पंडित कृष्ण श्री ठाकुर महाराज ने भक्तों को कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भागवत साक्षात कृष्ण है। भागवत कथा जीवन ही नहीं मृत्यु को भी मंगल बना देनेवाली कथा है। उपस्थित लोगों को सामाजिक संदेश भी दिया। संस्था के अध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि 24 मई तक कथा सांय 7 बजे से होगी। मिश्रा ने कहा कि 25 मई को कथा समापन के बाद दोपहर 2 बजे से अटूट भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन

समाज के बनाए नियमों पर हमेशा चलना चाहिए
कहा कि समाज में रहने के लिए समाज के बनाए नियमों पर ही चलना चाहिए। अपने जैसा ही दूसरे जीवों को समझना चाहिए। हम सभी को सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। आप लोग कथा श्रवण के बाद जब घरों में जाए तो एक बार कथा में कही गई बातों पर विचार जरूर कीजिए। इससे आपके काम बनने लगेंगे। कथा के उपरांत भगवान की भव्य आरती हुई। आए सभी लोगों को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें