फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नोई पर रामजीलाल के सनसनीखेज आरोप

Mon, 29 Sep 2014 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
मैंने कभी अपने लिए कुलदीप बिश्नोई से कोई टिकट नहीं मांगा। नलवा हलके से मुझे चुनाव लड़वाने का फैसला कुलदीप बिश्नोई का ही था। उन्हीं के कहने पर मैंने नलवा से चुनाव लड़ने के लिए तैयारियां शुरू की थी, फिर अचानक टिकट नहीं दिया गया।
विज्ञापन


ऐसे में इज्जत किसकी गई, जिसको टिकट नहीं मिला। साथ ही पार्टी में मान-सम्मान किसका कम हुआ, जिसको टिकट नहीं मिला। यह कहना है पूर्व सांसद एवं हजकां के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके रामजी लाल का।
Trending Videos

11 सदस्यीय कमेटी पर छोड़ा भविष्य का फैसला

पूर्व सांसद एवं हजकां के प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी लाल ने रविवार को अग्रसेन भवन में हजकां द्वारा नलवा हलके से टिकट नहीं दिए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी।

इस मौके पर टिकट देने से नाराज जिले भर के जांगड़ा समाज के लोग उपस्थित थे। खास बात यह रही है कि पंडित रामजीलाल ने अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला 11 सदस्यीय कमेटी पर छोड़ दिया।

कमेटी का फैसले ही उनकी भविष्य की राजनीति का निर्धारण करेगा। मंच से ही कमेटी के नौ सदस्यों की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन

11 सदस्यीय कमेटी गठित

पंडित रामजीलाल के राजनीतिक भविष्य को लेकर रविवार को मंच से ही 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया, जिसके नौ सदस्यों की घोषणा मौके पर ही कर दी गई, जिनमें ज्ञानदेव तायल, अजय जांगड़ा, सूबे सिंह आर्य, बदलू राम, जयसिंह जांगड़ा, पीएल शास्त्री, विद्यासागर जांगड़ा, दलीप सिंह, प्रहलाद सिंह को शामिल किया हैं और अन्य दो सदस्यों की भी जल्द ही शामिल कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें