फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंडन के आगे ही की गडकरी से उनकी शिकायत

Thu, 26 Dec 2013 02:10 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कॉलोनी सेल के संयोजक पद से मुक्त हुए पूर्व पार्षद अनिल दुबे बुधवार को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी से मिलकर चंडीगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन की शिकायत की। दुबे ने सेक्टर-15 स्थित
विज्ञापन


सत्यपाल जैन के आवास पर अपने समर्थकों सहित गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने टंडन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। प्रभारी आरती मेहरा ने कहा कि वे 29 दिसंबर को चंडीगढ़ आएंगी और उनकी बात सुनेंगे।

खास बात यह है कि जिस समय पूर्व पार्षद ने गडकरी से शिकायत की, उस समय पार्टी प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन भी साथ थे।

भाजपा ने अनिल दुबे को संयोजक पद से मंगलवार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटस का जवाबसंतोष जनक न होने पर पार्टी ने उन्हें पदमुक्त कर दिया था।
विज्ञापन


इस अवसर पर चंद्रमा मिश्र, धनंजय सिंह, आरके मिश्रा आदि पूर्वांचल नेताओें  के अलावा डॉ. विक्रम यादव, मेघराज वर्मा, दिलीप शर्मा आदि मौजूद थे।

पंच-सरपंचों का स्वागत किया
सेक्टर-30 के लुबाना भवन में कार्यक्रम के बाद नितिन गडकरी सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय गए। वहां पर नए चुने गए सरपंच और पंच का स्वागत किया। एक पोस्टर भी रिलीज किया।
विज्ञापन


बाद में वे पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के सेक्टर-15 स्थित आवास पर गए और चाय पीयी। जैन और गडकरी शाम को एक ही फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें