फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ही देर में 11 हजार लाइक मिलने पर बंसल सकते में

Thu, 26 Dec 2013 01:55 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व रेल मंत्री व सांसद पवन कुमार बंसल के फेसबुक अकाउंट पर कुछ ही देर में करीब 11 हजार लाइक बढ़ने से वह हैरान रह गए। उन्होंने बुधवार को इस मामले की शिकायत आईजी आरपी उपाध्याय से की है।
विज्ञापन


आईजी ने मामले की जांच साइबर सेल के डीएसपी राजेश कालिया को सौंप दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये हैकिंग तुर्की से हुई है। साइबर सेल अब यह जांच कर रहा है कि लाइक बढ़ाने में किसके नाम से इंटरनेट का इस्तेमाल हुआ।

आईजी को भेजी शिकायत में बंसल ने कहा है कि बुधवार को जब उन्होंने अपना फेसबुक एकाउंट खोला तो लाइक करने वालों की संख्या आश्चर्यजनक ढंग से बढ़ी हुई थी।

एक ही रात में 10 हजार 900 लाइक बढ़ गए थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनके फेसबुक एकाउंट पर 51,600 लाइक थे मगर बुधवार सुबह यह संख्या 62,500 पायी गई। किसी ने साजिश कर यह संख्या बढ़ाई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भाजपा नेताओं संजय टंडन और हरमोहन धवन के लाइक भी इसी तरह बढ़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें