फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी

Fri, 31 Jan 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले रेल बजट में घोषित चंडीगढ़-इंदौर साप्ताहिक ट्रेन अगले महीने 7 फरवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन


पश्चिम रेलवे ने इसकी घोषणा कर दी है। यह ट्रेन उद्घाटन के लिए 4 फरवरी को इंदौर से चंडीगढ़ के लिए रवाना की जा रही है।

इसके बाद यह 7 फरवरी को नियमित रूप से चंडीगढ़ से रवाना होगी जबकि 13 फरवरी को इंदौर से चंडीगढ़ के लिए। इस ट्रेन के चलने से चंडीगढ़ के यात्रियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन


अब बस रेल बजट में घोषित केवल एक ट्रेन कालका-कटरा ही बची है। बाकी सभी को चलाया जा चुका है।

ये होगी टाइमिंग
यह ट्रेन (19308) हर शुक्रवार को चंडीगढ़ से शाम को 7.10 बजे रवाना होगी। वहीं इंदौर से चंडीगढ़ के लिए इसकी टाइमिंग हर वीरवार को सुबह 5.35 बजे होगी।

ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। इनमें एक कोच सेकंड एसी, दो थर्ड एसी, छह स्लीपर तथा आठ जनरल कोच होंगे।

यह ट्रेन चंडीगढ़ से अंबाला, पानीपत, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, फरीदाबाद, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, ठियाई, ब्यावरा राजगढ़, मक्सी,उज्जैन और देवास होते हुए इंदौर पहुंचेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें