फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्ाहर में रोजाना 40 लोगों को काटते हैं कुत्ते

Sat, 10 May 2014 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सेक्टर-19 स्थित एंटी रेबीज क्लीनिक में रोजाना डॉग बाइट के 40 नए केस आ रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि इसमें पंचकूला, मोहाली, खरड़ और रोपड़ के भी कुछ केस शामिल होते हैं। शुक्रवार को भी क्लीनिक में एक घंटे के भीतर छह से सात केस आ चुके थे।

क्लीनिक पहुंचे लोगों में नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ काफी गुस्सा था। उनका कहना था कि नगर निगम की ओर से लावारिस कुत्तों को पकड़ने में कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है।

इससे मासूमों की दिक्कते बढ़ती जा रही हैं। अपनी छह साल की बेटी के साथ पहुंचे सेक्टर 42-बी अटावा के प्रवीन गोयल ने बताया कि उनकी बेटी वंशिका प्रेस के कपड़े लेने गई थी। जैसे ही दुकान पर पहुंची तो पास बैठे एक कुत्ते ने उसे नोच लिया।
विज्ञापन


क्लीनिक से सिर्फ वैक्सीन मिल रही
क्लीनिक की ओर से दावा किया गया कि यहां पर पीड़ितों को रैबीरेक्स नामक वैक्सीन लगाई जा रही है। इसका मूल्य सौ रुपये है जबकि बाजार में इसकी कीमत 350 रुपये है।
विज्ञापन


सीरम का स्टॉक उनके पास नहीं है। पीड़ितों पर अमूमन दो सीरम लगते हैं। इनकी कीमत कुल 850 रुपये है। मरीजों को ये सीरम बाहर से मंगाने पड़ते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से क्लीनिक में सीरम नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें