फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डायबिटीज से पीड़ित हर पांचवें व्यक्ति की आंखों पर खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईसीएमआर और स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन की ओर से किए हालिया अध्ययन से पता चलता है कि वर्तमान में 101 मिलियन व्यक्ति डायबिटीज से प्रभावित हैं। डायबिटीज की महत्वपूर्ण जटिलताओं में से एक डायबिटीज संबंधी रेटिनोपैथी है, जो डायबिटीज से पीड़ित लगभग एक तिहाई व्यक्तियों को प्रभावित करती है, जिसमें हर पांचवें में विजन थ्रेटिंग डायबिटीक रेटिनोपैथी (वीटीडीआर) विकसित हो रही है। यह जानकारी विश्व मधुमेह दिवस पर मंगलवार को सेक्टर- 35 स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम ‘चिराग’ के दौरान नेत्र विशेषज्ञों ने दी। पीजीआई के पूर्व निदेशक व नेत्ररोग विशेषज्ञ प्रो. जगतराम, डॉ. मंगत राम डोगरा और डॉ. एसपीएस ग्रेवाल ने बताया कि भारत में तीन से 45 लाख मरीज वीटीडीआर से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

चिंताजनक बात यह है कि गोवा (26.4 प्रतिशत), पुडुचेरी और केरल (दोनों 25 प्रतिशत के करीब) जैसे क्षेत्रों में डायबिटीज का प्रसार सबसे अधिक है। कडप्पा, त्रिशूर और बिलासपुर जैसे कुछ जिलों में डायबिटीक रेटिनोपैथी की दर 20 प्रतिशत से अधिक है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन क्षेत्रों में 90 प्रतिशत प्रभावित व्यक्तियों ने कभी भी डायबिटीक रेटिनोपैथी की जांच नहीं कराई है। देश में सीमित बुनियादी ढांचे और जनशक्ति के कारण इस स्वास्थ्य संकट की गंभीरता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें