चंडीगढ़। आयुष निदेशालय के निर्देश पर शहर में आयुष सेवाओं का विस्तार करते हुए शाम की आयुष मोबाइल डिस्पेंसरी शुरू की गई है। स्वास्थ्य सचिव अजय चगती ने बताया कि मोबाइल आयुष डिस्पेंसरी पिछले पांच वर्षों से सुबह की पाली में सेवाएं दे रही है। अब आयुष मोबाइल डिस्पेंसरी की शाम की सेवाएं शुरू कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। मोबाइल डिस्पेंसरी सुबह की पाली में 7:45 से दोपहर 1:45 बजे तक और शाम की पाली में दोपहर 2.15 से रात 8:15 तक सेवाएं देगी। इस दौरान डॉक्टर की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल परामर्श, स्वास्थ्य जांच, आयुष दवाएं देने के साथ आयुष प्रणालियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। यह डिस्पेंसरी शहर के लोगों को उनके घर के दरवाजे पर पहुंच कर आयुष की सेवाएं देगी। इसके लिए अलग-अलग दिन अलग-अलग स्थान चिह्नित किया गया है।
इनसेट
दिन समय पद्धति सुबह समय पद्धति शाम
सोमवार धनास/आयुर्वेद रायपुर कलां/ आयुर्वेद
मंगलवार फैदां/होम्योपैथी मलोया/होम्योपैथी
बुधवार किशनगढ़/आयुर्वेद रायपुर खुर्द/आयुर्वेद
वीरवार बहलाना/होम्योपैथी खुड्डा अलीशेर/होम्योपैथी
शुक्रवार हल्लोमाजरा/होम्योपैथी किशनगढ़/आयुर्वेद
शनिवार पलसौरा/आयुर्वेद खुडा जस्सू/होम्योपैथी