फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धूप के बाद भी ठंड कायम, न्यूनतम पारा 5.3 डिग्री तक गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में सुबह घनी धुंध के बाद धूप निकल आई, लेकिन ठंड में कोई खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से क्रमशः 1.3 और 2.1 डिग्री कम है।
विज्ञापन

16 जनवरी को मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया था, जबकि 17 से 21 जनवरी तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह धुंध और ठंड के कारण कई उड़ानें बाधित हुईं और कुछ कैंसल भी हुई। पिछले वर्षों की तुलना में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। गत वर्ष 16 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 2023 में यह 2.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था। 2017 में 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वर्जन
आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है। 21 जनवरी तक तापमान में दोगुना अंतर की संभावना है। फिलहाल धुंध बढ़ने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरिंदर पाल, निदेशक, मौसम विभाग

मौसम का पूर्वानुमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
17 जनवरी 16 9 डिग्री
18 जनवरी 17 10 डिग्री
19 जनवरी 18 9 डिग्री
20 जनवरी 17 9 डिग्री
21 जनवरी: 17 9 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें