फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 9 दिन बाद भी वेरिफिकेशन कराने नहीं पहुंचे 12 कंडक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीटीयू कंडक्टर भर्ती में फर्जीवाड़े की परतें खुलने के बाद अब जांच तेज कर दी गई है। विभाग की तरफ से वेरिफिकेशन के आदेश जारी किए जाने के बावजूद 9 दिन बाद भी 12 कंडक्टर जांच में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे हैं। जिससे उनकी नियुक्ति प्रक्रिया पर शक और गहरा गया है। सीटीयू ने एक बार फिर इन्हें नोटिस भेजकर तत्काल वेरिफिकेशन कराने को कहा है।
विज्ञापन

सीटीयू ने 2023 भर्ती में शामिल हुए सभी कंडक्टरों को 21, 22 और 23 जुलाई को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सीटीयू के डिपो में आकर अपना फेस स्कैन कराने और बायोमेट्रिक कराने का आदेश जारी किया था। आदेश स्पष्ट था कि उस भर्ती में शामिल हुए सभी कंडक्टर चाहे वह छुट्टी पर हों। तीन दिनों के अंदर अपना वेरिफिकेशन कराएं। तीन दिन में परीक्षा के दौरान खींची गई फोटो और वर्तमान में काम कर रहे कर्मियों के चेहरे को मैच किया गया और बायोमेट्रिक लिए गए। विभाग के सख्त आदेश के बाद भी 12 कंडक्टर वेरिफिकेशन कराने नहीं पहुंचे। इन पर ही शक की सूई घूम रही है। इसमें से 4 मेडिकल लीव पर हैं। अब समय सीमा खत्म हुए 9 दिन बीत गए हैं लेकिन इनमें से कोई नहीं पहुंचा है। विभाग ने सभी को फिर से पत्र जारी करते हुए कहा है कि तत्काल वेरिफिकेशन कराने के लिए पहुंचें। कहा गया है कि उनके सामने नहीं आने से लग रहा है कि जानबूझकर बचने की कोशिश कर रहे हैं। विभाग ने कहा है कि अगर अगले कुछ दिन में ये कर्मी नहीं आए तो कार्रवाई शुरू की जाएगी।

पुलिस ने पीयू से भी आरोपी का रिकॉर्ड मांगा
सीटीयू भर्ती फर्जीवाड़े के मामले के आरोपी नवीन ने जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इस पर सेक्टर 49 थाना पुलिस ने अदालत में अपना जवाब दायर किया था। अदालत ने आरोपी को पुलिस जांच में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। पुलिस नवीन से पूरे मामले में पूछताछ करेगी। पुलिस जानने की कोशिश करेगी कि उसने कैसे पूरी प्लानिंग बनाई। पेपर देने वाले के बारे में भी अतिरिक्त जानकारी जुटाई जाएगी। वहीं पुलिस ने पीयू से भी आरोपी का रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन


दिल्ली में पकड़ा डमी उम्मीदवार तो हुआ खुलासा
13 मई 2025 को सीटीयू को दिल्ली के सीआर पार्क थाने से एक ईमेल आया था। इसमें बताया गया कि सचिन नामक शख्स सीबीएसई भर्ती परीक्षा में डमी उम्मीदवार के तौर पर परीक्षा देते पकड़ा गया था। पूछताछ में सचिन ने खुलासा किया कि उसने जून 2023 में सीटीयू की बस कंडक्टर भर्ती परीक्षा में भी नवीन की जगह डमी उम्मीदवार बनकर परीक्षा दी थी। सीटीयू ने 3 जून 2025 को नवीन का बायोमेट्रिक डेटा दोबारा जांचा। जांच में आया कि नवीन के फिंगरप्रिंट परीक्षा के समय दर्ज रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे थे। इसके अलावा भर्ती परीक्षा के समय की फोटो भी नवीन की वर्तमान तस्वीर से मैच नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें