मैं समाज में खुद पर बोझ बन कर न जीना चाहता। सरकार मदद नहीं दे सकती तो इच्छामृत्यु की इजाजत दे दे। ये मांग करते हुए देश की एक शख्स ने पत्र लिखा है। मामला हरियाणा में हिसार जिले के हांसी का है। इच्छा मृत्यु की मांग करने वाले शख्स अजय सैनी का आरोप है कि सीएमओ कार्यालय से आदेश आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसका सही ढंग से चेकअप नहीं किया गया।
मात्र औपचारिकता पूरी कर उसे वापस भेज दिया गया। इसलिए उसने 21 सितंबर को सीएम को ट्वीट कर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी थी। इसके बाद 28 सितंबर को उनसे मोबाइल नंबर पूछा गया। सीएमओ कार्यालय के आदेश पर प्रशासन द्वारा उसके स्वास्थ्य की जांच के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसकी सही से जांच नहीं की तथा न ही अस्पताल में भर्ती किया।