फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वित्त मंत्री के आवास के बाहर ईटीटी शिक्षकों का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री के आवास के बाहर ईटीटी शिक्षकों का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा180 टीचर्स शिक्षक यूनियन की अगुवाई में धरना, कई शिक्षक हिरासत में लिए गए और बाद में रिहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। ईटीटी शिक्षकों ने शनिवार को 180 टीचर्स शिक्षक यूनियन की अगुवाई में वित्त मंत्री हरपाल चीमा के सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान कई शिक्षकों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।
यूनियन प्रधान कमल ठाकुर ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान ईटीटी शिक्षकों की भर्ती में अधिकारियों की गलती का खामियाजा शिक्षक आज तक भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य शिक्षकों की तुलना में ईटीटी शिक्षक कम वेतन ले रहे हैं। यूनियन लंबे समय से वित्त मंत्री और शिक्षा मंत्री से जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इसी वजह से शिक्षक प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और शिक्षकों के बीच काफी देर तक खींचतान भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें