फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इथोपिया विमान हादसाः ऑनलाइन बुकिंग साइट पर बोइंग 737 को लेकर यात्री परेशान, जानिए क्यों

Thu, 14 Mar 2019 11:36 AM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
बोइंग 737
विज्ञापन
इथोपियन एयरलाइंस के बोइंग 737 मैक्स-8 मॉडल के जहाज पर भारत में रोक लगने के बाद चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाली लिंक इंटरनेशनल फ्लाइट को लेकर यात्री असमंजस में हैं। फ्लाइटों की ऑनलाइन बुकिंग साइट पर जहां कभी मॉडल नंबर 737 के साथ मैक्स-8 शो करता था, अब उन जगहों से मैक्स-8 हटा दिया गया है और अब सिर्फ 737 शो कर रहा है।
विज्ञापन


इसलिए यात्रियों के मन में संदेह की स्थिति बनी हुई है कि कहीं यह वही जहाज तो नहीं जो रविवार को इथोपिया की राजधानी अदीस अबाब के पास क्रैश हो गया था। दिल्ली में कुछ इंटरनेशनल फ्लाइटों में जहां बोइंग 737 मैक्स-8 मॉडल था, उन्हें रिप्लेस किया गया है। जैसे जेट एयरवेज की फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 8:05 बजे चलकर दिल्ली सुबह 9 बजे पहुंचती थी।

वहां से इस फ्लाइट का लिंक लेकर बोइंग मॉडल 737 मैक्स-8 जहाज दिन में एक बजे लंदन के लिए रवाना होता था और शाम को 6 बजे लंदन पहुंचता था, लेकिन अब साइट पर उस मॉडल को रिप्लेस करके मॉडल नंबर 777 का जहाज लगाया गया है। इसके अलावा जेट एयरवेज की दिल्ली से सिंगापुर सुबह 9:25 बजे चलकर 6 बजे पहुंचने वाली फ्लाइट का मॉडल नंबर 737 का जहाज लगाया गया है। अब यहां असमंजस की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि इसमें मैक्स-8 नहीं शो नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


बोइंग 737 मैक्स-8 की इंटरनेशनल फ्लाइटें
बोइंग 737 मैक्स-8 की चंडीगढ़ से लिंक इंटरनेशनल फ्लाइटें लंदन, सिंगापुर, बैंकाक, हांगकांग और पेरिस के लिए मिलती थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

इसलिए लगाई रोक

इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स-8 जहाज रविवार को नैरोबी के लिए उड़ान भरने के बाद इथोपिया की राजधानी अदीस अबाब के पास क्रैश हो गया था। इसमें 6 भारतीयों समेत 157 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले पांच महीनों में 737 मैक्स-8 के एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। पिछले साल अक्तूबर में लायन एयर के इस एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से 180 लोगों की जान गई थी। वहीं जनवरी 2019 में हांगकांग से दिल्ली जा रहे स्पाइसजेट के विमान की वाराणसी में तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। इस स्पाइस जेट के 373 मैक्स बोइंग जहाज में एक बच्चे समेत 141 लोग सवार थे।

क्या है बोइंग
संयुक्त राज्य अमेरिका में बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन यूनिट है, जो विमान तैयार करती है। बता दें कि इंडिया में जेट एयरवेज और स्पाइस जेट बोइंग के 737 मैक्स मॉडल का इस्तेमाल करती हैं। स्पाइस जेट के पास करीब 12 और जेट एयरवेज के पास 5 ऐसे विमान हैं।

बोइंग के मॉडल और जहाज की क्षमता
बोइंग 737 मैक्स के 4 मॉडल 737 मैक्स-7, 737 मैक्स-8, 737 मैक्स-9 और 737 मैक्स-10 हैं। 737 मैक्स-7 मॉडल में 172 लोगों की बैठने की क्षमता है। यात्रियों को बैठाने की इसकी क्षमता कम है, लेकिन यह सबसे ज्यादा 7,130 किलोमीटर तक का सफर एक बार में तय कर सकता है। 737 मैक्स-8 में 210 यात्री बैठ सकते हैं और यह 6,570 किलोमीटर का सफर तय कर सकता है। 737 मैक्स-9 में 220 सीटें हैं और 6,570 किलोमीटर तक सफर क्षमता है। 737 मैक्स-10 में 230 सीटें हैं और 6,110 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें