फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-42 में एस्टेट ऑफिस ने की कार्रवाई, एससीओ किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भवन उल्लंघनों के खिलाफ प्रशासन के एस्टेट ऑफिस की कार्रवाई जारी है। रविवार को विभाग की तरफ से सेक्टर-42 में उल्लंघनों की वजह से एक एससीओ को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के निर्देशों पर विभाग की तरफ से की गई है।इस संबंध में इंफोर्समेंट विंग के एक अधिकारी ने बताया कि यहां संबंधित एससीओ में उल्लंघन था, जिसके चलते एसडीएम की तरफ से सीलिंग के आदेश जारी किए गए थे। इसके अलावा सेक्टर-46 में भी टीम की तरफ से ड्राइव चलाई जानी थी। यहां एससीओ 67-68 में पहले ही उल्लंघन हटा लिया गया, जिसके चलते सीलिंग कार्रवाई रद्द कर दी गई। यूटी प्रशासक के सलाहकार के निर्देश पर ही विभाग की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। सलाहकार ने शहर में अवैध निर्माण, अतिक्रमण व उल्लंघनों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए हैं। यही कारण है कि पिछले काफी समय से विभाग की कार्रवाई जारी है। शनिवार को सेक्टर-26 में भी एक क्लब के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टीम पहुंची थी। क्लब मालिकों की तरफ से टीम की इस कार्रवाई का विरोध किया गया। मौके पर क्लबों के कर्मचारी एकत्र हो गए। काफी हंगामे और विरोध के बाद कार्रवाई को टालना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें