फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर अब एस्टेट आफिस शिकंजा कसेगा, ये है प्लानिंग

Tue, 16 May 2017 03:29 PM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नई फीस पॉलिसी पर प्रशासक ने भी लगाई मुहर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों की लगातार बढ़ रही मनमानी पर अब एस्टेट आफिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसके लिए विशेष प्लानिंग की गई है। इसके लिए एस्टेट आफिस शहर के प्राइवेट स्कूलों में बिल्डिंग वॉयलेशन और मिसयूज को लेकर सर्वे कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक एस्टेट आफिसर अजीत बालाजी जोशी ने शहर के सभी एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश जारी स्कूलों का सर्वे कर एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने 6 इंसपेक्टर, 2 एसडीओ व 6 जेई को अपने- अपने एरिया में सर्वे करने के आदेश दिए हैं। एस्टेट आफिस के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 5 से 6 प्राइवेट स्कूलों को बिल्डिंग वॉयलेशन व मिसयजू को लेकर नोटिस जारी किए जा चुके है। अगले एक हफ्ते के अंदर शहर के कुल 71 प्राइवेट स्कूलों में मिसयूज व वॉयलेशन को लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। खामियां पाए जाने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर के अधिकतर स्कूलों में बिल्डिंग वॉयलेशन व मिसयूज स्कूलों के बेसमेंट में स्टोरेज की जगह चल रहे क्लासरूम व प्ले विंग कई स्कूलों का नक्शा तक पास नहीं बिल्डिंग में किए गए एडिशनल चेंज , कैंटीन और पार्किग की मंजूरी नहीं अधिकतर प्राइवेट स्कूल कोचिंग संस्थानों को क्लासरूम सबलेट कर रहे कमाई स्कूल के आगे पार्किंग के लिए अवैध कब्जा
विज्ञापन

ईडब्लयूएस सीटों का भी मांगा डाटा
शहर के करीब 71 प्राइवेट स्कूलों में इस समय 125 ईडब्लयूएस सीटें खाली पड़ी है। विभाग की ओर से सभी एसडीएम को निर्देश जारी कर अपने अपने एरिया के सभी प्राइवेट स्कूलों में ईडब्लयूएस कोटे के सीटों का विस्तृत ब्योरा तैयार कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। ताकि शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उनका हक दिलाया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें