फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल तक मिलेगा रेलवे स्टेशन को ये तोहफा

Tue, 24 Dec 2013 08:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर अगले तीन से चार महीनों बाद लोगों को एस्कलेटर की सुविधा मिलने लगेगी। रेलवे प्रशासन का दावा है कि एस्कलेटर लगाने का काम अप्रैल के मध्य तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


एस्कलेटर लगने से लोगों को काफी सुविधा होगी वहीं, स्टेशन की सुंदरता भी बढ़ जाएगी। पिछले करीब डेढ़ साल से एस्कलेटर का काम चल रहा है।

1.2 करोड़ रुपये से तैयार होने वाले एस्कलेटर के लिए फाउंडेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। वहीं दो और तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर तो 80 फीसदी काम पूरा भी हो चुका है।

इसके अलावा अब इलेक्ट्रिकल वर्क भी कुछ ही दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। रेलवे प्रबंधन के मुताबिक स्टेशन पर दो जगह एस्कलेटर लगेंगे।

एक एस्कलेटर तो स्टेशन के बिल्कुल बाहर होगा जबकि दूसरा प्लेटफार्म नंबर दो और तीन को आपस में जोड़ेगा।
 
पहले भाग गया था कांट्रैक्टर
रेलवे स्टेशन पर एस्कलेटर बनाने की योजना दिसंबर 2011 में शुरू हुई थी। पिछले साल सांसद पवन कुमार बंसल को रेल मंत्रालय मिलने के बाद इस काम में तेजी आ गई थी।
विज्ञापन


उनके मंत्री पद से हटते ही काम फिर ठप पड़ गया। एक बार तो कांट्रैक्टर भी काम बीच में ही छोड़कर भाग गया था। अब दूसरी कंपनी को कांट्रैक्ट दिया गया, जिसके बाद दोबारा काम शुरू हुआ।

अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम गुलशन कुमार ने बताया कि एस्कलेटर का काम अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। स्टेशन पर फाउंडेशन वर्क काफी कंपलीट भी हो चुका है। इलेक्ट्रिकल वर्क भी कुछ ही दिनों में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें