चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से पर्यावरण व सड़क सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, और ड्रग अब्यूज की परीक्षा ऑनलाइन 20 अगस्त व 21 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र पीयू के परीक्षा पोर्टल online.puexam.in पर परीक्षा के दिन उपलब्ध होगा। परीक्षा के लिए डेटशीट व दिशानिर्देश पीयू की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।