फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिला प्रकिया से संबंधित जानकारी 30 तक देंगे स्कूल

Fri, 27 Nov 2015 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 80 से अधिक प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले को पारदर्शी बनाने के लिए यूटी प्रशासन सख्ती की तैयारी में है।
विज्ञापन


सभी स्कूलों को दाखिला प्रक्रिया से जुड़ी हर जानकारी आवेदन फॉर्म लेने से पहले ही सार्वजनिक करने के निर्देश गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी निर्देश में नर्सरी और केजी में एंट्री लेवल दाखिले के लिए प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों को 30 नवंबर तक हर हाल में पूरी जानकारी देनी होगी।

यह जानकारी स्कूल की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर होनी चाहिए। आदेशों की अनदेखी करने वाले स्कूलों पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। उधर, इस्टेट ऑफिस ने भी ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की 25 फीसदी सीटें न भरने पर प्राइवेट स्कूलों की जमीन की अलॉटमेंट कैंसल करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


दाखिले से संबंधित जानकारी देनी होगी
आदेशों में कहा गया है कि स्कूलों को दाखिला प्रक्रिया के तहत अपनाया गया लकी ड्रा सिस्टम या प्वाइंट सिस्टम के बारे में पहले जानकारी देनी होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार हर स्कूल को एंट्री लेवल की कुल सीटें, किस उम्र (कैटेगरी) के बच्चों के लिए आवेदन होगा। पूरा फीस स्ट्रक्चर, आवेदन के साथ जरूरी प्रमाण पत्र और लकी ड्रॉ की तिथि जैसी सभी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी।
   
फीस जमा करने के लिए मिलेंगे 21 दिन
शिक्षा विभाग ने फीस जमा करने के लिए अभिभावकों को 21 दिन का समय तय किया है। कॉमन एडमिशन शेड्यूल के तहत पहली लिस्ट में नाम आने वाले बच्चों की फीस 27 जनवरी से 16 फरवरी के बीच भरने का विकल्प दिया है। सभी स्कूलों को इसे फॉलो करना होगा। लकी ड्रॉ में दो या अधिक स्कूलों में बच्चे का नाम आने पर अभिभावकों के लिए विकल्प चुनने के लिए कुछ समय मिल सकेगा।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए भागदौड़ शुरू
शहर के प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी होते ही अभिभावक भी दौड़ लगा रहे हैं। सेक्टर-17 स्थित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सर्टिफिकेट कार्यालय में प्रमाण पत्र बनाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में बच्चे के दाखिले के लिए आवेदन के इच्छुक अभिभावक संबंधित एरिया के एसडीएम से सैलरी सर्टिफिकेट बनाने के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं।

विवेक हाई स्कूल में प्वाइंट सिस्टम से दाखिला
शहर के अधिकतर प्राइवेट और कान्वेंट स्कूल लकी ड्रॉ सिस्टम से एंट्री लेवल पर दाखिला देंगे। लेकिन सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल में नर्सरी की 65 सीटों पर प्वाइंट सिस्टम से दाखिला देगा। चेयरमैन एचएस मामिक ने बताया कि स्कूल ने पिछले साल भी प्वाइंट सिस्टम को फॉलो किया था। प्वाइंट सिस्टम के तहत स्कूल से दूरी, एल्युमनी, स्टॉफ कोटा, सिबलिंग (भाई-बहन) के लिए प्वाइंट रखे गए हैं। मामिक के अनुसार 30 दिसंबर से पहले ही प्वाइंट के हिसाब से दाखिले के लिए शॉर्टलिस्ट स्टूडेंट की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।  
विज्ञापन



कोट्स..
सभी बच्चों को प्राइवेट, कॉन्वेंट या सरकारी स्कूल में दाखिले का एक समान मौका मिलना चाहिए। यूटी प्रशासन ने अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखकर ही शेड्यूल तैयार किया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरे शेड्यूल को हर हाल में लागू कराएंगे।
-सर्वजीत सिंह, शिक्षा सचिव यूटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें