कंफ्रेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के यंग इंडियंस ट्राइसिटी चैप्टर ने ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप वीक मनाया। इसमें आयोजित बिजनेस प्लान कंपटीशन को एमिटी ग्लोबल बिजनेस स्कूल ने जीत लिया।
यहां इंटरप्रेन्योर डवलपमेंट और ई वेस्ट अवेयरनेस सेशन आयोजित किया गया। ट्राइसिटी के यंगस्टर्स में उद्यमिता का विकास करने के लिए वाईआई ने इसका आयोजन किया।
दो सेशन में युवाओं में इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ाने पर कार्यक्रम हुआ। इसमें बिजनेस प्लान प्रतियोगिता भी हुई। इसमें एमिटी ग्लोबल बिजनेस स्कूल, तालीम कालेज ऑफ इंटरनेशनल स्टडडीज ने भाग लिया।
यहां मोबाइल की वैल्यू एडिड सर्विसेज, एग्री बिजनेस और मार्केटिंग रियल इस्टेट सेक्टर के बारे में भी जानकारी दी गई। स्टूडेंट्स को एक्सपर्ट की एक टीम ने रिस्क टेकिंग फैक्टर्स की जानकारी दी।
इस कंपटीशन को यू ट्रेड सोल्यूशन के फाउंडर सीईओ कुनाल नंदवानी और द मारफिएस के फाउंडर समीर गुगलानी जज रहे। इस मौके पर ई वेस्ट अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया।
गुरुकुल ग्लोबल पब्लिक स्कूल में एक मोटीवेशनल सेशन का आयोजन किया गया। इसमें निक बेकर्स के शेफ निखिल मित्तल ने अपने विचार शेयर किए। इसमें कर्मा रिसाइकिलिंग के फाउंडर और डायरेक्टर अक्षत घिया मौजूद रहे।