फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: साधु के वेश में घर में घुसे, भिक्षा देने आई महिला को बेहोश कर गहने, नकदी और 1500 सिंगापुरी डॉलर ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चोरी और लूट की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। छत गांव में दिनदहाड़े साधु की वेशभूषा में घुसे दो लुटेरों ने घर से 25 तोले सोने के गहने, 50 हजार कैश और घर में पड़े सिंगापुर के 1500 डॉलर उड़ा लिए। घटना को दिन के समय दोपहर डेढ़ बजे अंजाम दिया गया। शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास व गली में लगे सीसीटीवी की वीडियो भी चेक की जा रही है। छत गांव निवासी मंदीप कौर ने बताया कि वह अपनी एक साल की बेटी के साथ घर में अकेली थी। उसका पति उसकी सास को लेकर दवाई दिलाने के लिए डेराबस्सी गया हुआ था और उसका ससुर गाड़ी लेकर कहीं बाहर गए थे। वह दोपहर करीब ढाई बजे नहाने के लिए बाथरूम गई जैसे ही नहाकर बाहर निकली तो उनके घर के गेट पर एक साधु खड़ा था। जब वह साधु को भिक्षा देने के लिए गई तो साधु ने कहा कि दस रुपये दे दो और मौका देखते ही एक साधु ने उसके मुंह पर पाउडर फेंक दिया जिससे वह बेहोश हो गई। करीब 20-25 मिनट बाद होश आया। इसके बाद उसने देखा तो घर में पड़ा 25 तोले सोना, 50 हजार कैश और 1500 डॉलर सिंगापुर की करंसी गायब थी।
विज्ञापन

गांव में भिखारियों व कबाड़ियों के घुसने पर लगाई पाबंदी
छत गांव में दिन दिहाड़े इतनी बड़ी वारदात होने के बाद गांव के लोगों ने भिखारियों व कबाड़ियों का गांव में घूमने पर पाबंदी लगा दी है। गांव निवासी निरमैल सिंह, कुलविंदर सिंह, रूबल, बिट्टू, जसविंदर सिंह, महिपाल शर्मा, मुख्तियार अली, दविंदर सिंह आदि ने बताया कि यह बहुत बड़ी चोरी है इससे पहले भी कुछ एनआरआई लोगों के घरों में चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बाद सबने मिलकर प्लान बनाया है कि किसी भी भिखारी या कबाड़ी को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। इस संबंध में गांव की जितनी भी एंट्री हैं सब पर जल्द बोर्ड भी लगा दिए जाएंगे। यदि इसके बावजूद कोई आता है तो उसका जिम्मेवार वह खुद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें