फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक दलों ने बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे आप नेता ढांडा गिरफ्तार, हुड्डा और अभय ने भी मांगा इस्तीफा
विज्ञापन




फोटो सहित

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। जूनियर कोच यौन शोषण मामले में पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल करने के बाद एक बार फिर से राजनीतिक दल हमलावर हो गए हैं। संदीप सिंह की गिरफ्तारी को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपप्रधान अनुराग ढांडा समेत अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला ने भी संदीप सिंह के इस्तीफे की मांग की है।

इससे पहले, सुबह 9 बजे से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता परेड ग्राउंड के पास मंत्री की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे। चंडीगढ़ पुलिस ने आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को यहां से हटने के लिए कहा, लेकिन आप सदस्य नहीं माने। आखिरकार ढांडा समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और सेक्टर 17 पुलिस थाने ले गई। यहां भी आप सदस्यों ने शाम तक भूख हड़ताल जारी रखी। इस दौरान ढांडा ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने पहले आठ महीने तक संदीप सिंह को बचाने का प्रयास किया और उसके बाद जब चार्जशीट फाइल हो गई है, पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग थानों में ले जाया गया था, लेकिन हम इनसे घबराने वाले नहीं हैं। आप की मांग है कि मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाए और गिरफ्तार किया जाए। यदि अब भी संदीप सिंह को मंत्रिमंडल में बनाकर रखेंगे तो आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करेगी। इस मौके पर आप के यूथ विंग अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव, प्रदेश सचिव मोना सिवाच, उपाध्यक्ष करणवीर लोट, प्रियदर्शिनी, ज्योति अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन



कोट
संदीप सिंह में शर्म बची है तो स्वयं इस्तीफा दें
मुख्यमंत्री तो संदीप सिंह का इस्तीफा लेंगे नहीं, लेकिन अब संदीप सिंह के अंदर थोड़ी सी भी शर्म और गैरत बची है तो उनको मंत्री पद से स्वयं इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को बचाने का काम किया जो एक महिला कोच के साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न का दोषी है जो पुलिस द्वारा दायर की गई चार्जशीट से साबित भी हो गया है। यह हमारे प्रदेश का दुर्भाग्य है कि मंत्री महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। महिला कोच पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया। यहां तक कि उसे कोच के पद से सस्पेंड कर दिया गया और जिस घर में वो रह रही थी, उसे उस घर से भी निकलवा दिया गया।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला, इनेलो विधायक

नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें संदीप सिंह
छेड़छाड़ के आरोपी मंत्री संदीप सिंह को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो मुख्यमंत्री को उनसे इस्तीफा लेना चाहिए।- भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें