फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से बोला-शादी नहीं की तो जान से मार दूंगा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया थाना अंतर्गत एक घर में जबरन घुसकर 16 वर्षीय किशोरी पर शादी के लिए दबाव डालने और मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अजय (19) के खिलाफ आईपीसी की धारा 354डी, 506 और 452 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़ित किशोरी बारहवीं कक्षा में पढ़ती है और परिवार के साथ इंडस्ट्रियल एरिया थाना अंतर्गत रहती है। आरोप के मुताबिक, बीती सोमवार रात आरोपी अजय जबरन किशोरी के घर में घुस आया और उस पर शादी करने का दबाव डालने लगा। विरोध के बावजूद आरोपी किशोरी से बोला अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद पीड़ित किशोरी के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट एरिया में लेबर का काम करता है। पिछले करीब तीन से महीने से वह लगातार किशोरी का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अजय को जिला अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें