फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पर सरिये में उलझा बाइकसवार, रोडवेज बस के नीचे आया, मौत

Wed, 10 Sep 2014 12:14 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद में लाडवा रोड पर सोमवार देर शाम एक बाइक सवार की हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुमटी निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पवन अनाज मंडी में आढ़त की दुकान पर मुनीम का काम करता था और वह शाम को काम खत्म कर गांव जा रहा था।

तभी लाडवा की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस के चपेट मे आने से पवन की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पवन के शव के पास मिले मोबाइल से परिजनों को संपर्क किया।

लगभग एक घंटे के बाद परिजन वहां पहुंचे। पवन के शव को देखकर ग्रामीण भड़क उठे और मौके पर खड़ी बस पर पथराव किया व लाडवा रोड पर जाम लगा दिया।

ग्रामीणों के बढ़ते रोष को देखकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्होंने गुस्साए परिजनों को शांत करवाया।

सड़क पर पड़े सरिये में अड़ा था बाइक सवार: प्रत्यक्षदर्शी
इस घटना के कई का कहना है कि मृतक पवन कुमार अपने गंतव्य पर जा रहा था कि लाडवा रोड पर कुछ दुकानदार अपनी दुकान पर काम कर रहे थे।

उनमें से एक दुकानदार ने जब अपनी दुकान से सरिया पीछे की ओर खींचा तो पवन उस सरिये में फंसकर नीचे गिर गया और इसी बीच बस ने उसे चपेट में ले लिया।

दुर्घटना में महिला की मौत
कुरुक्षेत्र। सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई। एलएनजेपी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी कुलदीप ने बताया कि बाइक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए नजदीक मोहन नगर चौक उसकी मां बाला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मां की मौत हो गई। पुलिस ने फरार बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें