फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में छात्र संघ चुनाव के लिए एबीवीपी डीआर का नामांकन रद्द, फिर धक्कामुक्की और हाथापाई

Sat, 31 Aug 2019 01:02 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
छात्र नेताओं में धक्कामुक्की और हाथापाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीयू में छात्रसंघ चुनाव में हिंसा होनी शुरू हो गई है। शुक्रवार दिन में एबीवीपी के डीआर का नॉमिनेशन कैमिकल इंजीनियरिंग में रद्द होने के बाद रात दस बजे एबीवीपी और एनएसयूआई-सोई के छात्र नेता ब्वॉयज हॉस्टल नंबर तीन के सामने भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान काफी देर तक हंगामा रहा।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली, लेकिन तब तक इन्हीं संगठनों के छात्र नेताओं ने बीच-बचाव कर दिया। उधर, एनएसयूआई से अध्यक्ष पद उम्मीदवार निखिल के खिलाफ एक और आपत्ति दूसरे दलों ने देर शाम दायर की है। आरोप लगाया है कि उसकी अटेंडेंस पूरी नहीं हैं। अब इसकी जांच ग्रेवांस सेल शनिवार को दिन में करेगी। इसके अलावा एसएफआई के जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर खड़े अभिलाष का नामांकन अंटेंडेंट कम होने चलते रद्द कर दिया गया है। इनकेजगह शबाना अंसारी चुनाव लड़ेंगीं।

हुआ यूं कि दिन में एबीवीपी के डीआर पद के लिए रद्द हुए नामांकन को दोबारा सही नहीं करने को लेकर विपक्षी छात्र संगठनों ने प्रोटेस्ट कर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि एबीवीपी की छात्राओं के साथ धक्का-मुक्की की गई। पुलिस के समझाने के बाद भी वह नहीं माने और नारेबाजी करते हुए पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। एबीवीपी के खिलाफ नारेबाजी भी की। आखिर में नामांकन रद्द माना गया। इसके बाद विपक्षी छात्र संगठनों ने हंगामा शांत किया। लेकिन रात में दो गुट आमने सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यूआईसीईटी विभाग में डिपार्टमेंट रिप्रजेंटेटिव यानी डीआर के चुनाव के लिए नामांकन हो रहे थे। यहां डीआर के चार पद हैं। एबीवीपी की ओर से नामांकन अमित सांडिल्य ने कराया था। कुछ छोटी गलती होने के कारण उसका नामांकन रद्द करने की बात सामने आई तो एबीवीपी ने विरोध दर्ज कराया। उसी दौरान कमेटी की ओर से अमित को अंदर बुलाया गया, लेकिन दूसरे छात्र संगठनों ने अमित को अंदर नहीं जाने दिया। उनका आरोप था कि उसका नामांकन अंदर जाकर ठीक करवाया जाएगा। शोर सुनकर पुलिस पहुंच गई।

वहीं एबीवीपी ने भी अपनी बात रखी, लेकिन विपक्षी संगठनों के कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण एबीवीपी की बात नहीं सुनी गई। पुलिस से भी धक्का-मुक्की की गई और छात्राओं को भी दिक्कतें हुईं। विपक्षी संगठनों ने बाहर निकलकर नारेबाजी की। आखिर में नामांकन रद्द ही माना गया। कुछ अन्य विभागों में हंगामा हुआ।

एबीवीपी का वीडियो वायरल
विपक्षी छात्र संगठनों ने एक वीडियो एबीवीपी का वायरल किया है। वह उस दिन का है जिस दिन प्रत्याशी की घोषणा एबीवीपी कर रही थी। बताया जाता है कि उस वीडियो में दिखाया गया है कि यह छात्र संगठन तिरंगे के रंग से अधिक पीयू को केसरिया करना चाहते हैं। इस पर एबीवीपी ने आपत्ति दर्ज कराई है। इंस्टाग्राम पर उसका जवाब दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें