फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रंजिशन युवक पर चाकू से किया हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौली कांप्लेक्स में रंजिशन एक युवक पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल सुनील को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुनील ने बताया कि 12-13 अक्टूबर की रात को वह मौली कांप्लेक्स के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान पंचकूला की राजीव कॉलोनी निवासी समीर उर्फ पाली अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसे पीटना शुरू कर दिया। जब सुनील ने इसका विरोध किया तो समीर उर्फ पाली और उसके साथियों ने उसे चाकू घोंप दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें