फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहें, अब 24 घंटे नाइट फूड स्ट्रीट पर मिलेगा लजीज खाना

Mon, 19 Oct 2015 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ वासी अब नाइट फूड स्ट्रीट के लजीज खाने का मजा 24 घंटे उठा सकेंगे। पीजीआई के सामने वाली स्ट्रीट में यह सुविधा पहले मिलेगी। इसके लिए नगर निगम प्रस्ताव तैयार कर रहा है। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में अधिकारियों को इसके लिए संभावनाएं तलाश कर अगली बैठक में प्रस्ताव बनाकर लाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


नवंबर माह में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक होगी। यहां पर 24 घंटे नाइट फूड स्ट्रीट खुलने का सबसे ज्यादा फायदा पीजीआई में मरीजों को देखने आए लोगों और उनके तीमारदारों को मिलेगा, क्योंकि पीजीआई में कहीं भी ऐसी जगह नहीं है जहां पर नामिनल रेट पर खाना मिलता है।

जिस कारण कई बार यहां पर आए लोगों को दोपहर के समय लंगर का सहारा लेना पड़ता है। इस समय नाइट फूड स्ट्रीट शाम 7 से सुबह 7 बजे तक खुली होती है। जबकि दोपहर के समय फूड स्ट्रीट बंद होती है।
विज्ञापन


इन्हें भी मिलेगा फायदा
फूड स्ट्रीट में रात के समय काफी भीड़ होती है, यहां पर लोग मोहाली और पंचकूला से भी आते हैं। दोपहर को खुलने पर शहरवासी भी यहां पर आ सकते हैं
फूड स्ट्रीट के पीछे पंजाब विश्वविद्यालय है जिनके छात्र छात्राओं को भी फायदा मिलेगा
फूड स्ट्रीट के सामने वाली सड़क आगे पंजाब को जाती है ऐसे में प्रतिदिन यहां से हजारों लोग निकलते हैं।

चार काउंटर है यहां पर
यहां पर कुल चार कियोस्क हैं। एक कियोस्क नार्थ इंडियन फूड, दूसरा  जूस बार, तीसरा बेकरी और चौथा चाइनीज फूड का है। यहां पर लोगों को खुले में बैठना पड़ रहा है जिस कारण उनके लिए छत लगाने का काम शुरू हो गया है। फूड स्ट्रीट की ब्यूटीफिकेशन की जा रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-48 में भी बनी है फूड स्ट्रीट
सेक्टर-48 में भी फूड स्ट्रीट का निर्माण किया गया है लेकिन अभी यह शुरू नहीं हुई है। नगर निगम के अनुसार जब शुरू होगी तो उसे भी 24 घंटे चलाई जाएगी।

अनुबंध कमेटी के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि फूड स्ट्रीट को 24 घंटे चलाया जाए । ऐसे में अधिकारियों को संभावनाएं तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं।
- पूनम शर्मा, मेयर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें