सहायता कैंसर सहयोग और इनरव्हील क्लब की ओर से पीजीआई में इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर डे के उपलक्ष्य में एक आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशाप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 80 बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान मौजूद अतिथियों और डाक्टरों ने कैंसर से पीड़ित बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
डा. सुनीत सिंघी, डा. अमिता त्रेहन, डा. दीपक ने बच्चों और उनके अभिभावकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कैंसर के खिलाफ उनकी जंग जरूर रंग लाएगी।
इस मौके पर इनरव्हील क्लब की ओर से बच्चों को रिफ्रेशमेंट और प्राइज बांटे गए गए। वर्कशाप का आयोजन टिनी फिट की ओर से किया गया।
कार्यक्रम की थीम रिपब्लिक डे पर आधारित थी। इस दौरान सेंटर को तिरंगे बैलून और झंडे से सजाया गया था।