फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली का इंजन फेल, ऊंचाहार समेत कई ट्रेनें लेट

Thu, 17 Sep 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर से चलकर कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस का इंजन करनाल रेलवे स्टेशन के पास फेल हो गया। ट्रेन का इंजन फेल होने से करनाल और अंबाला के रास्ते चंडीगढ़ आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं प्लेटफार्म पर यात्रियों के परिजनों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

स्थानीय रेल अधिकारियों ने बताया कि आम्रपाली के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 15 से 20 मिनट की देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन


हालांकि तकनीकी खराबी की सूचना प्लेटफार्म पर यात्रियों को दे दी गई थी। इसके बाद भी पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेने वालों की लंबी कतार लगी है। अधिकारियों ने बताया कि इंजन फेल होने से ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत करीब तीन ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें